AFG vs NZ: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच ग्रेटर नोएडा में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के चार दिन बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका है। इस बात की उम्मीद कम है कि पांचवें दिन का खेल भी हो पाए। मौसम विभाग के अनुसार, कल (13 सितंबर) भी बारिश हो सकती है। अगर पांचवें दिन का खेल रद्द होता है तो यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आठवीं बार होगा, जब बिना कोई गेंद फेंके ही टेस्ट मैच रद्द हो हो जाएगा। इसी बीच ग्रेटर नोएडा स्टेडियम के मैनेजमेंट पर सवाल उठ रहे हैं। जिसका जवाब शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मैनेजर ने रेडियो चैनल 93.5 रेड एफएम से बात करते हुए दिया है। उन्होंने कहा है कि लोगों को न्यूज के लिए कंटेंट चाहिए, इसी वजह से वो ऐसी बातें कर रहे हैं।
मैनेजर ने कही ये बात
स्टेडियम के मैनेजर ने कहा, ‘अफगानिस्तान की टीम 30 अगस्त को आई थी और उन्होंने 1-2 सितंबर तक 3 दिवसीय (इंट्रा-स्क्वाड) मैच खेला जहां उन्होंने 300 से अधिक रन बनाए। हमने कोच जोनाथन ट्रॉट की मांग के अनुसार पिच तैयार की। बारिश की वजह से हमें परेशानी हुई है, जो हमारे हाथ में नहीं है। हमारे पास में अरुण जेटली स्टेडियम है, वहां पर भी बारिश की वजह से मैच रद्द कर दिया गया था।
उन्होंने आगे कहा, ‘ऐसा नहीं है कि अफगानिस्तान टीम को इस मैदान के बारे में जानकारी नहीं है। यह तीन सालों से उनका घरेलू स्थल रहा है और उन्होंने निश्चित रूप से बरसात में भी ट्रेनिंग की। अगर उनका बोर्ड अनजान होता, तो उन्हें मेजबानी करने को नहीं मिलती। इस पर RJ ने कहा, ‘जितना तो हमारी टीम नहीं खेली, इतना तो उन्होंने खेला है।’ जिस पर स्टेडियम मैनेजर ने कहा, ‘कुछ लोगों को कंटेंट चाहिए होता है और वो सच नहीं जानना चाहते हैं।’
एसीबी के एक अधिकारी ने अपने बयान में कही थी ये बात
द इंडियन एक्सप्रेस ने एक अन्य एसीबी अधिकारी के हवाले से कहा था कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से लखनऊ या देहरादून में मैच कराने का अनुरोध किया था। लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें बेंगलुरु और कानपुर जैसे वैकल्पिक स्थानों की पेशकश की थी। इसके बाद एयरपोर्ट के पास होने की वजह से बोर्ड ने ग्रेटर नोएडा में शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को चुना था।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
16 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
49 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines