हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AFG vs NZ: अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच नोएडा में खेला जाएगा टेस्ट मैच, शेड्यूल का हुआ ऐलान

Afghanistan vs New Zealand Test Match Noida: नोएडा में टेस्ट मैच का रोमांच देखने को मिलेगा। ये मैच अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच के लिए शेड्यूल सामने आया है।

विज्ञापन
afghanistan vs new zealand

Afghanistan vs New Zealand Test Match Noida: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद वनडे और टेस्ट क्रिकेट का रोमांच शुरू हो चुका है। टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर गई है। भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ सितंबर में टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। ये एक घरेलू सीरीज होगी। जहां भारतीय मैदानों पर टेस्ट क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। इस सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर से खेला जाएगा। इससे पहले अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच भारत में एक टेस्ट मैच खेलना तय हुआ है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने शनिवार को इस बारे में बड़ा ऐलान किया। एसीबी के अनुसार, अफगानिस्तान इस साल उत्तर प्रदेश के नोएडा में न्यूजीलैंड के साथ एकमात्र टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। यह इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच होगा।

ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में खेला जाएगा मैच 

ये मुकाबला ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच के लिए शेड्यूल का ऐलान किया गया है। जानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड की टीम टेस्ट मैच से पहले तीन दिवसीय कंडीशनिंग कैंप के लिए 5 सितंबर को नोएडा पहुंचेगी। इसके बाद टेस्ट मैच 9 सितंबर से 13 सितंबर तक खेला जाएगा। बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ समझौते के बाद (ACB) पहले ही नोएडा में मैचों की मेजबानी कर चुका है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन ने चौंकाया, इन 3 फैसलों पर उठे सवाल

2017 में हासिल किया था टेस्ट का दर्जा

बता दें कि यह अफगानिस्तान का 10वां टेस्ट मैच होगा। यह 2024 में उनका तीसरा टेस्ट भी होगा। अफगानिस्तान को 2017 में टेस्ट का दर्जा दिया गया था। एक साल बाद 2018 में अफगानिस्तान ने अपना पहला मैच खेला। गौरतलब है कि अफगानिस्तान की टीम ने अब तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने इनमें से तीन टेस्ट मैच जीते हैं। अफगानिस्तान ने टेस्ट में जिम्बाब्वे, आयरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल की है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: पल्लेकेले की पिच पर कितने बन सकते हैं रन? जानें क्या है एवरेज स्कोर 

ये भी पढ़ें: IND Vs SL: फ्री में इस ट्रिक से देख सकेंगे भारत-श्रीलंका सीरीज के मैच, यहां जानें पूरी डिटेल 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ENG vs WI: जो रूट ने रचा इतिहास, तोड़ डाला ब्रायन लारा का रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola