AFG vs ENG: अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने इंग्लैंड के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में शानदार पारी खेलकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जादरान ने इस पारी को खेलकर कई दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है. जादरान की शानदार पारी की बदौलत ही अफगानिस्तान टीम ने इंग्लैंड को 326 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया है.
इब्राहिम जादरान ने कोहली को भी छोड़ा पीछे
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. इंग्लिश टीम को गेंद के साथ अच्छी शुरुआत भी मिल गई थी. अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 37 रनों पर ही 3 विकेट गंवा चुकी थी. इब्राहिम ने जिसके बाद जिम्मेदारी संभाली और अपनी टीम के लिए 177 रनों की पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने सिर्फ 35 वनडे मैच में ही छठा शतक बना लिया. इससे पहले 7 और बल्लेबाजों ने यह कारनामा किया था. भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने पहले 35 वनडे में सिर्फ 4 शतक ही बना पाए थे.
चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में जादरान ने रचा इतिहास
अफगानिस्तान टीम के लिए इब्राहिम जादरान वनडे फॉर्मेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अपनी 177 रनों की पारी में जादरान ने 12 चौके और 6 छक्के जड़े हैं. जादरान ने इसी के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भी सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है.
जादरान अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईसीसी वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी दोनों में शतक जड़ा हो. जादरान लगातार बड़े इवेंट में खुद को बल्लेबाज के तौर पर साबित कर रहे हैं. अफगानिस्तान टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला मैच है.
CT 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के बीच पाकिस्तान में छिड़ा नया बवाल, 100 पुलिसकर्मी हुए बर्खास्त
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
34 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
56 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines