AFG vs ENG: इंग्लैंड के सुपरस्टार बल्लेबाज Joe Root ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रूट ने लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड टीम के लिए बेहद अहम पारी खेली. मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. जिसके बाद उनकी टीम ने इंग्लैंड को 326 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था.
Joe Root ने 2084 दिनों के बाद जड़ा शतक
टेस्ट फॉर्मेट में पिछले 2 सालों से कमाल का प्रदर्शन कर रहे Joe Root वनडे फॉर्मेट में बड़ा पारी नहीं खेल पाए थे. अब 2084 दिनों के बाद जो रूट ने वनडे फॉर्मेट में शतक जड़ा है. इंग्लैंड के लिए रूट ने इस फॉर्मेट में कुल 17 शतक जड़े हैं. वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में जो रूट के 53 शतक हो गए हैं. वनडे फॉर्मेट में जो रूट ने अपना आखिरी शतक 14 जून 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ा था. रूट ने 111 गेंदों में 120 रनों की पारी खेली. जिसमें 11 चौके और 1 छक्का भी शामिल था.
इंग्लैंड टीम को मिली करारी हार
जो रूट के इस शतक की मदद से ही इंग्लैंड की टीम ने अफगानिस्तान टीम के खिलाफ कड़ी चुनौती पेश की. इब्राहिम जादरान के 177 रनों की पारी के बदौलत ही अफगान टीम ने 50 ओवरों में 325 रन बनाए थे. इंग्लिश टीम 326 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो जो रूट ने एक छोर संभाल कर बल्लेबाजी की. बेन डकेट और जोस बटलर ने 38-38 रनों की पारी खेलकर रूट का साथ जरूर निभाया लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके. जिसके कारण इंग्लिश टीम को 8 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही इंग्लिश टीम का चैंपियंस ट्रॉफी में सफर भी खत्म हो गया.
ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: इतिहास रचने के बाद इब्राहिम जादरान ने खोल दिया सफलता का राज
संबंधित खबरें
Roman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
35 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
39 mins agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
46 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
1 hr agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
2 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
2 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines