Live Updates
AFG vs BAN : बांग्लादेश ने जीता मैच
अफगानिस्तान को 8 रन से हराकर बांग्लादेश ने एशिया कप 2025 की पहली जीत हासिल की है। 155 रन के जवाब में अफगानिस्तान की टीम 146 रन ही बना पाई। इसके साथ बांग्लादेश ने 2 अंक हासिल कर लिए हैं।
AFG vs BAN LIVE: अफगानिस्तान को लगा पांचवां झटका
मोहम्मद नबी के रूप में अफगानिस्तान को पांचवां बड़ा झटका लगा है। मोहम्मद 15 रन बनाकर आउट हुए हैं। अफगानिस्तान का स्कोर 87/5
AFG vs BAN LIVE: अफगानिस्तान को लगा चौथा झटका
अफगानिस्तान का चौथा विकेट गिर चुका है। गुलबदीन 31 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान का स्कोर 64/4
AFG vs BAN LIVE: अफगानिस्तान को लगा तीसरा झटका
अफगानिस्तान को गुलबदीन के रूप में तीसरा झटका लगा है। गुलबदीन 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर रहमनुल्लाह और मोहम्मद नबी मौजूद हैं। अफगानिस्तान का स्कोर 60/3
AFG vs BAN LIVE: 6 ओवर के अंदर अफगानिस्तान को लगे 2 झकटे
अफगानिस्तान के 2 विकेट 6 ओवर के अंदर गिर चुके हैं। 6 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 27/2, फिलहाल रहमनुल्लाह और गुलबदीन क्रीज पर टिके हुए हैं।
AFG vs BAN LIVE: 4 ओवर के बाद स्कोर 18/1
4 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। क्रीज पर गुरबाज और इब्राहिम टिके हुए हैं। बांग्लादेश का स्कोर 4 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 18 रन है।
2 ओवर के बाद स्कोर 3/1
अफगानिस्तान को पहली गेंद पर झटका लगा था। इसलिए शायद टीम को शुरुआत खराब मिली। 2 ओवर खत्म होने के बाद टीम ने 3 रन बनाए हैं। इब्राहिम जारदान और रहमानउल्लाह गुरबाज क्रीज पर हैं।
AFG vs BAN LIVE: अफगानिस्तान को पहली ही गेंद पर लगा बड़ा झटका
155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा है। सेदिकुल्लाह अटल पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए। नसूम अहमद ने उन्हें चलता किया।
AFG vs BAN LIVE: अफगानिस्तान को जीत के लिए बनाने होंगे 155 रन
बांग्लादेश ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान को जीतने के लिए 120 गेंदों में 155 रन बनाने होंगे। सुपर-4 में एंट्री पाने के लिए ये मैच जीतना दोनों टीमों के लिए जरूरी है।
तौहीद लौटे पवेलियन
18.1 ओवर में तौहीद ह्रदोय आउट हो गए हैं। वह 20 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
AFG vs BAN LIVE: बांग्लादेश क चौथा विकेट गिरा
15.3 ओवर में शमीम हुसैन ने टीम का साथ छोड़ दिया। उन्होंने 11 गेंदों में 11 रन बनाए। राशिद खान ने उन्हें पवेलियन भेजा। बांग्लादेश का स्कोर 16.1 ओवर के बाद 124/4 है।
15 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 119/3
बांग्लादेश का स्कोर 15 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन है। बांग्लादेश को बड़ा स्कोर बनाने के लिए अब बचे हुए शेष ओवर में तूफानी बल्लेबाजी करनी पड़ेगी। कुछ बल्लेबाजों को 200 से अधिक स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग करनी पड़ेगी।
AFG vs BAN LIVE: तंजीद हसन हुए आउट
अर्धशतक बनाकर तंजीद हसन आउट हो गए हैं। उन्होंने 31 गेंदों में नाबाद 52 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए। 13 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 104/3 है।
लिटन दास के आउट होने के बाद तंजीद ने ठोकी फिफ्टी
AFG vs BAN LIVE: लिटन दास के आउट होने के बाद तंजीद हसन 28 गेंदों में 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 12.3 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 104/2 है। कप्तान लिटन दास ने 11 गेंदों में 9 रन बनाए।
AFG vs BAN LIVE: 10 ओवर बाद बांग्लादेश 87/1
10 ओवर का खेल हो चुका है और बांग्लादेश के स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 87 रन लग चुके हैं। लिटन दास 9 और तंजीद 47 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। अफगानिस्तान को विकेट की तलाश है।
AFG vs BAN LIVE: सैफ हसन क्लीन बोल्ड
राशिद खान ने सैफ हसन की पारी का अंत कर दिया है। अफगानिस्तान के हाथ पहली सफलता लग चुकी है। सैफ 30 रन बनाकर चलते बने हैं।
AFG vs BAN LIVE: बांग्लादेश की दमदार शुरुआत
5 ओवर में बांग्लादेश के स्कोर बोर्ड पर 40 रन लग चुके हैं। सैफ हसन 20 रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे हैं, जबकि तंजीद 19 रन बना चुके हैं।
AFG vs BAN LIVE Score: 2.3 ओवर के बाद स्कोर 16/0
2.3 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के 16 रन है. सैफ 11 रन पर और तंजीद 10 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
AFG vs BAN LIVE Score: शुरू हुई बांग्लादेश की बल्लेबाजी
बांग्लादेश की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में सैफ हसन और तंजीद हसन बल्लेबाजी के लिए उतर चुके हैं. पहला ओवर फजलहक फारूकी कर रहे हैं.
AFG vs BAN LIVE Score: राशिद को टॉस हारने का दुख
राशिद ने टॉस के बाद कहा कि पहले बल्लेबाजी करना भी अच्छा लगता, लेकिन टी20 में इसका कोई खास मतलब नहीं होता. हमारे खिलाड़ियों ने तीन दिन अच्छा आराम किया और हमें अच्छा अभ्यास सत्र मिला. हमारी ताकत हमारी गेंदबाजी है, खासकर स्पिन गेंदबाजी. हमें एक इकाई के रूप में अच्छी गेंदबाजी करनी होगी और लगातार सही क्षेत्रों में गेंदबाजी करनी होगी.
AFG vs BAN LIVE Score: टॉस के बाद लिटन दास ने क्या कहा?
लिटन दास ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. सभी खिलाड़ी इस मैच के लिए उत्साहित हैं, यह जीतना जरूरी है. विकेट थोड़ा धीमा लग रहा है, 160 रन एक अच्छा स्कोर होगा. यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच लग रही है, लेकिन थोड़ी धीमी है. टीम का माहौल अच्छा है, पिछले कुछ महीने हमारे लिए अच्छे रहे हैं. पिछले मैच के बारे में ज्यादा नहीं सोच सकते. हमने चार बदलाव किए हैं.
AFG vs BAN LIVE Score: बांग्लादेश की प्लेइंग 11
AFG vs BAN LIVE Score: तंजीद हसन तमीम, सैफ हसन, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, नसुम अहमद, नुरुल हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11
सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी.
बांग्लादेश ने जीता टॉस
बांग्लादेश ने टॉस जीता है और कप्तान लिटन दास ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. अफगानिस्तान पहले गेंदबाजी करेगी. बांग्लादेश ने अपनी प्लेइंग 11 में 4 बड़े बदलाव किए हैं.
AFG vs BAN LIVE Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
थोड़ी देर में टॉस होगा, जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी. राशिद खान और लिटन दास थोड़ी देर में मैदान पर होंगे.
AFG vs BAN LIVE Score: सेदिकुल्लाह अटल ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
इस मैच में बांग्लादेश के बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. अब तक खेले गए 8 मैच में उन्होंने 251 रन बनाए हैं.
AFG vs BAN LIVE Score: राशिद खान के शानदार आंकड़े
राशिद खान ने बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं. उन्होंने 9 मैच में 19 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.
AFG vs BAN LIVE Score: आखिरी 5 मैच में किसका पलड़ा भारी?
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच आखिरी 5 मैच में अफगान टीम का ही पलड़ा भारी रहा है. अफगानिस्तान ने 3 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैच में बांग्लादेश बाजी मारी है.
AFG vs BAN LIVE Score: बल्लेबाजों को होगा फायदा
अबू धाबी की पिच ने अब तक एशिया कप में बल्लेबाजों को फायदा मिला है, लेकिन गेंदबाजों को भी पिचों से मदद मिली है.
AFG vs BAN LIVE Score: दोनों टीमों का हालिया प्रदर्शन
अफगानिस्तान ने अपने आखिरी 5 टी-20 मैच में 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि 1 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा बांग्लादेश ने 3 जीत हासिल की है और 2 मैच टीम को गंवाने पड़े हैं.
AFG vs BAN LIVE Score: अफगानिस्तान को लग चुका है बड़ा झटका
अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी नवीन उल हक चोटिल हो गए हैं. वह इस मुकाबले के एक दिन पहले ही एशिया कप 2025 से पूरी तरह से बाहर हो गए थे. टीम के लिए ये बड़ा झटका है, क्योंकि उनके पास अनुभव की कोई कमी नहीं थी.
Afghanistan vs Bangladesh Asia Cup 2025 Highlight: एशिया कप 2025 में 16 सितंबर को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया। ये मैच अबू धाबी में खेला गया। अफगानिस्तान को इस मैच में बांग्लादेश के हाथों 8 रन से हार का सामना करना पड़ा। वहीं बांग्लादेश की ये इस टूर्नामेंट में पहली जीत है। इस जीत के साथ बांग्लाेदश ने अपनी सुपर-4 में पहुंचने की उम्मीदों का जिंदा रखा है।
इस मैच की हाइलाइट्स
ये भी पढ़ें: UAE के खिलाफ मैच से पाकिस्तान ने लिया नाम वापस तो भुगतने पड़ेंगे भारी परिणाम, करोड़ों की चपत के बाद होगा ये नुकसान!
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
20 mins agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
23 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
38 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
47 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines