Afghanistan vs Bangladesh 3rd ODI: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच संयुक्त अरब अमीरात में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. इस सीरीज को अफगानिस्तान ने 3-0 से अपने नाम कर लिया है. सीरीज का तीसरा मैच 14 अक्टूबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में अफगान टीम ने बांग्लादेश को बुरी तरह से हराकर अपने वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की. इस मैच में बांग्लादेश की बेहद खराब बल्लेबाजी देखने को मिली.
महज 93 रनों पर ढेर हुई बांग्लादेश की टीम
इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 293 रन बनाए थे. अफगानिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 95 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा मोहम्मद नबी ने 37 गेंदों पर 62 रनों की तबाड़तोड़ पारी खेली थी. जिसके बाद 294 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 27.1 ओवर में महज 93 रनों पर ही ढेर हो गई.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: रोहित-विराट के साथ उड़ान नहीं भरेंगे कप्तान शुभमन गिल! सामने आया बड़ा अपडेट
बांग्लादेश के 9 खिलाड़ी मैच में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे. सलामी बल्लेबाज सैफ हसन ने बांग्लादेश की तरफ सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली थी. इसके साथ ही अफगानिस्तान ने 200 रन से इस मैच को जीत लिया, जो उनके वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 232 रनों से हराया था. जो उनकी अबतक की सबसे बड़ी वनडे जीत है.
बिलाल सामी ने चटकाए 5 विकेट
इस मैच में अफगानिस्तान की तरफ से बेहद खतरनाक गेंदबाजी देखने को मिली. जिसके चलते बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाया. अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए बिलाल सामी ने 7.1 ओवर में 33 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा राशिद खान ने 6 ओवर में महज 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे. बिलाल सामी को उनके शानदार प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने वाले इब्राहिम जादरान को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.
ये भी पढ़ें:-टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले आई बुरी खबर
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
33 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
51 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines