Adrian Le Roux: भारतीय टीम ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर कब्जा जमाया और विश्व में भारत का झंडा गाड़ दिया। हालांकि इस टूर्नामेंट से पहले भारत ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। इस सीरीज में भारत को ऑस्ट्रेलिया से 3-1 से मात खानी पड़ी थी। अब बीसीसीआई भारतीय टेस्ट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कोचिंग यूनिट में बड़ा बदलाव करने जा रही है। क्रिकइंफो की मानें तो बैटिंग कोच अभिषेक नायर, फील्डिंग कोच टी दिलीप और ट्रेनर सोहम देसाई की टीम इंडिया से छुट्टी हो गई है। हालांकि अब खबर है कि साउथ अफ्रीका के ट्रेनर की भारतीय कोचिंग यूनिट में एंट्री होने वाली है, जिसका कोच गौतम गंभीर और केकेआर से खास कनेक्शन है।
केकेआर से खास कनेक्शन
माना जा रहा है कि ट्रेनिंग कोच सोहम देसाई की जगह पर एड्रियन ले रॉक्स की एंट्री होने वाली है।एड्रियन ले रॉक्स पूर्व में भारतीय टीम के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने 2000 की शुरुआत में भारतीय पुरुष टीम के साथ प्रशिक्षक के रूप में काम किया था अब वह उसी पद पर शामिल होने के लिए तैयार हैं। फिलहाल वह आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के साथ काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्होंने बीसीसीआई द्वारा दिए गए प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। ले रॉक्स सोहम देसाई की जगह लेने के लिए तैयार हैं, जो 2019 से भारत के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच हैं। एड्रियन ले रॉक्स पूर्व में केकेआर की भी कोचिंग यूनिट का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में ले रॉक्स का केकेआर और हेड कोच गौतम गंभीर से भी खास कनेक्शन है।
इंग्लैंड के खिलाफ होगी टेस्ट सीरीज
भारतीय कोचिंग यूनिट में ये बदलाव इंग्लैंड दौरे से पहले लिया गया है। टीम इंडिया आईपीएल 2025 के बाद टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया की कोचिंग विभाग में कई बदलाव किए गए हैं। भारत-इंग्लैंड के बीच पहला मैच 20 जून से खेला जाएगा, जबकि 2 जुलाई से दूसरा टेस्ट, 10 जुलाई से तीसरा टेस्ट, 23 जुलाई से चौथा टेस्ट, जबकि आखिरी टेस्ट 31 जुलाई से खेला जाना है।
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
39 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, तिलक वर्मा सस्ते में लौटे पवेलियन
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines