Adrian le roux: दक्षिण अफ्रीका के जाने-माने खेल वैज्ञानिक एड्रियन ले रॉक्स को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का नया स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच नियुक्त किया गया है। वह सोहम देसाई की जगह लेंगे, जो हाल ही में इस पद से हटे हैं। ले रॉक्स पहले भी भारतीय टीम के साथ काम कर चुके हैं। उनका पहला कार्यकाल जनवरी 2002 से मई 2003 तक रहा था। इसके अलावा वह आईपीएल में केकेआर और पंजाब किंग्स के लिए भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
एड्रियन ले रॉक्स ने साझा किया संदेश
एड्रियन ले रॉक्स ने हाल ही में आईपीएल 2025 की उपविजेता रही टीम पंजाब किंग्स के साथ अपना छह साल का सफर पूरा किया है। इस विदाई पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश लिखा कि छह साल की यह यात्रा मेरे लिए बहुत खास रही। हम फाइनल में पहुंचे, थोड़ा सा पीछे रह गए, लेकिन टीम की मेहनत और जज़्बे पर मुझे गर्व है। सभी खिलाड़ियों, स्टाफ और सहयोगियों का दिल से धन्यवाद। क्रिकेट सिर्फ नतीजों की नहीं, बल्कि उन रिश्तों और यादों की भी बात है जो हमेशा साथ रहती हैं।
आईपीएल में भी ले रॉक्स का योगदान बहुत अहम रहा है। वे 2008 से 2019 तक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ जुड़े रहे। इस दौरान टीम ने 2012 और 2014 में खिताब जीते थे। इसके बाद उन्होंने 2018 से 2024 तक पंजाब किंग्स के साथ काम किया।
अब ले रॉक्स भारतीय टीम के साथ अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। उनका नया कार्यकाल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से शुरू होगा, जिसकी शुरुआत 20 जून से लीड्स में होगी। इस सीरीज के बाकी मुकाबले एजबेस्टन, लॉर्ड्स, ओल्ड ट्रैफर्ड और ओवल में खेले जाएंगे।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
37 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines