India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच के बीच में ही ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज फिरकी गेंदबाज एडम जम्पा की एंट्री हुई है। वह प्रथम श्रेणी मैच का बहुप्रतिक्षित शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें न्यू साउथ वेल्स की टीम में शामिल किया गया है।
1 साल बाद हुई वापसी
जम्पा एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्हेंने अपना आखिरी प्रथम श्रेणी मुकाबला साल 2023 में खेला था। ऐसे में साफ है कि जैम्पा अगर इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मौका मिल सकता है। फिलहाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक ही मैच के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान किया है।
आखिरी मुकाबले में झटके थे 3 विकेट
एडम जम्पा ने क्रिकेट पिछले साल प्रथम श्रेणी के आखिरी मैच में तस्मानिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और 41 रन खर्च कर 3 विकेट झटके थे। हालांकि न्यू साउथ वेल्स के क्रिकेट प्रमुख ग्रेग मेल ने जम्पा की वापसी पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि पिछले दौर में साउथ ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत के बाद जम्पा, सीन एबॉट और जोश फिलिप का टीम में वापस आना एक बोनस है।
टेस्ट मैच खेलने की उम्मीद में जम्पा
जम्पा व्हाइट गेंद में ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। लेकिन उन्हें अब तक ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज में इस खिलाड़ी ने कमाल की गेंदबाजी की थी। जम्पा ने 3 टी-20 मैच में 6 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं अब तक खेले गए 106 वनडे मुकाबले में इस खिलाड़ी ने 180 विकेट और और 95 टी-20 मैच में उन्होंने 117 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।
न्यू साउथ वेल्स टीम
सीन एबॉट, जैक्सन बर्ड, ओली डेविस, जैक एडवर्ड्स (कप्तान), मैट गिलकेस, क्रिस ग्रीन, रयान हैडली, सैम कोंस्टास, निक मैडिन्सन, कर्टिस पैटरसन, जोश फिलिप, एडम जम्पा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: पंत को रिप्लेस कर सकते हैं ईशान किशन, 20 करोड़ तक की लग सकती है बोली
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines