एडम जंपा को मिला नई टीम का साथ, अब दूसरे देश में मचाएंगे धमाल

Adam Zampa: एडम जंपा को नई टीम का साथ मिला है। वह अब दूसरे देश की सरजमीं पर धमाल मचाएंगे। सरे ने नई टीम का साथ मिलते हुए अपनी खुशी भी जाहिर की है।

Cricket News - 2025-06-27T182947.791

Adam Zampa: ऑस्ट्रेलिया के स्टार फिरकी गेंदबाज एडम जंपा को नई टीम का साथ मिला है। वह अब इंग्लैंड की धरती पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। जंपा इंग्लैंड में आयोजित होने वाली वैटालिटी ब्लास्ट में नजर आने वाले हैं। जंपा ने आईपीएल 2025 में भी भाग लिया था। लेकिन वह टूर्नामेंट को बीच में ही छोड़कर ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। क्योंकि स्टार खिलाड़ी के कंधों में दर्द था।

इस टीम के साथ जुड़े जंपा

जंपा वैटालिटी ब्लास्ट में सरे की टीम से खेलने वाले हैं। उन्होंने इस टीम का साथ मिलते ही खुशी भी जताई। वह ब्रिस्टल में ग्लूस्टरशायर के खिलाफ सरे के लिए खेलेंगे, फिर 11 जुलाई को घरेलू मैदान पर ग्लैमरगन के खिलाफ और दो दिन बाद समरसेट के खिलाफ खेलेंगे। उन्होंने सरे से जुड़ने के बाद कहा कि मैं सरे के लिए खेलने और किआ ओवल की भीड़ के सामने एक बार फिर खेलने के लिए बेताब हूं। यह दुनिया के सबसे बेहतरीन मैदानों में से एक है जहां खेल खेला जा सकता है और मैं जानता हूं कि सरे के लिए खेलना लड़कों के लिए कितना मायने रखता है, इसलिए मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि यह सब क्या है।

जंपा का शानदार करियर

जंपा ने अब तक कई फ्रेंचाइजी लीग में अपना जलवा दिखाया है। वह आईपीएल के अलावा बिग बैश, इंटरनेशनल टी-20 लीग, मेजर लीग क्रिकेट और कैरेबियाई प्रीमियर लीग में भी नजर आ चुके हैं। जंपा ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 95 टी-20 मैच में 117 विकेट हासिल किए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ