IPL 2025: आईपीएल 2025 का मंच अब सज चुका है। सीजन-18 का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। जहां आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं तो वहीं केकेआर की कमान इस बार अजिंक्य रहाणे के हाथों में हैं। वहीं अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट का बड़ा बयान सामने आया है तो आरसीबी फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आने वाला है।
RCB को लेकर क्या बोले गिलक्रिस्ट?
क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट पर बोलते हुए गिलक्रिस्ट ने मजाकिया अंदाज में कहा ‘मुझे लगता है कि इसकी पूरी संभावना है कि आरसीबी अंतिम स्थान पर रहे, क्योंकि मैं यह इसलिए कह रहा हूं क्योंकि टीम में बहुत अधिक अंग्रेज खिलाड़ी हैं।’ दरअसल आरसीबी ने इस बार मेगा ऑक्शन में इंग्लैंड खिलाड़ियों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया था। आरसीबी ने 3 इंग्लैंड के खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन में खरीदा था।
इन 3 इंग्लिश खिलाड़ियों को RCB ने खरीदा
1. फिल सॉल्ट- 11.5 करोड़ रुपये
2. लियाम लिविंगस्टोन- 8.75 करोड़ रुपये
3. जैकब बेथेल- 2.6 करोड़ रुपये
अभी तक खिताब नहीं जीत पाई RCB
आरसीबी के लिए इस बार आईपीएल का खिताब जीतने का सुनहरा मौका है। अभी तक आईपीएल इतिहास में आरसीबी 3 बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन कभी फाइनल जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा नहीं किया। साल 2009 ने आरसीबी फाइनल में पहली बार पहुंची थी, तब डेक्कन चार्जर्स टीम के हाथों आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा था। उस वक्त डेक्कन चार्जर्स की कप्तानी एडम गिलक्रिस्ट के हाथों में थी।
ये भी पढ़ें:- KKR vs RCB: बारिश के चलते मैच हुआ रद्द तो किसे होगा फायदा-नुकसान? जानें पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
फ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
30 mins agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
4 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
13 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
14 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines