Adam Gilchrist on Shubman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलेंगे, जिससे सीरीज में और भी दिलचस्पी हो गई है. इस सीरीज में शुभमन गिल कप्तानी संभालेंगे. उनके लिए ये अग्नि परीक्षा होने वाली है. रोहित-विराट के अलावा शुभमन गिल की कप्तानी पर एडम गिलक्रिस्ट ने बड़ा बयान दिया है.
एडम गिलक्रिस्ट ने दिया बड़ा बयान
फोक्स क्रिकेट से बात करते हुए गिलक्रिस्ट ने कहा कि मुझे लगता है कि कोहली-रोहित जैसे दिग्गजों के होने से यह सीरीज दिलचस्प बन गया है. शुभमन गिल ने कप्तानी संभालने के बाद से ही शानदार प्रदर्शन किया है. हां, वास्तव में बहुत ही रोमांचक सीरीज होने वाला है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि भारत ने क्या लाइनअप उतारा है.
उन्होंने आगे कहा कि वे हमेशा सफेद गेंद वाले क्रिकेट में प्रतिस्पर्धी होते हैं. भारत के इन युवा खिलाड़ियों में कोई डर नहीं है इसलिए यह एक कड़ी टक्कर होने वाली है. बुमराह वनडे में नहीं हैं लेकिन टी-20 में हैं. मेरा मतलब है कि हम सभी पिछले साल उसकी प्रशंसा कर चुके हैं और वह वास्तव में उसकी गेंदबाजी को देखकर हम आश्चर्यचकित थे और वह स्वभाव से एक अजीब गेंदबाज है, वह सर्वश्रेष्ठ में से एक है जितना मैंने वर्ल्ड क्रिकेट में देखा है. इसलिए यह सीरीज काफी रोमांचक होगा.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: पर्थ वनडे मैच में टीम इंडिया की जीत पक्की! ऑस्ट्रेलिया की हार लगभग तय
गिलक्रिस्ट ने शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरा बताया है.
वनडे सीरीज का पहला पर्थ में 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला जाएगा. वहीं तीसरा मुकाबला सिडनी में 25 अक्टूबर को खेला जाएगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली 7 महीने बाद भारत के लिए वापसी कर रहे हैं. दोनों ने आखिरी मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में खेला था.
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने गेंद के साथ मचाया कहर, 7 विकेट लेकर चयनकर्ताओं को दिया करारा जवाब
संबंधित खबरें
दूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
52 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
1 hr ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
1 hr agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
1 hr agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
3 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines