BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में इन दिनों काफी बवाल मच रहे हैं. इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर खबर आई थी कि लॉर्ड्स वनडे मैच उनके लिए आखिरी हो सकता है. लेकिन बाद में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया को सफाई देनी पड़ी कि रोहित कहीं नहीं जा रहे हैं. रोहित के संन्यास की अफवहों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा था. वहीं, अब इसके बाद एक और बड़ा खुलासा हुआ है.
सिलेक्शन कमेटी को लेकर हुआ खुलासा
अब खबरें आई हैं कि सिलेक्शन कमेटी ने रोहित शर्मा को उनसे आखिरी वनडे मैच खेलने के लिए कह दिया था. रिपोर्ट के मुताबिक इस विषय पर एक सिलेक्टर ने एक वरिष्ठ BCCI अधिकारी को भी भरोसे में लिया था. अब बताया जा रहा है कि बीसीसीआई के अचानक बदले हुए रुख से सिलेक्शन कमेटी नाराज है. खास तौर पर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का भविष्य भी खतरे में दिखाई दे रहा है. ये भी दावा किया गया है कि बीसीसीआई और सिलेक्शन कमेटी के बीच दूरी बढ़ गई है.
वीवीएस लक्ष्मण बन सकते हैं नए चीफ सिलेक्टर
ये भी खबरें हैं कि अजीत अगरकर की जगह वीवीएस लक्ष्मण को चीफ सिलेक्टर बनाया जा सकता है. अगरकर का कार्यकाल जून 2026 में ही खत्म हो गया था. इसके बाद बीसीसीआई ने उनके कार्यकाल को 3 महीने के लिए यानी सितंबर तक के लिए बढ़ाया था. तब ऐसा कहा जा रहा था कि अगरकर के कार्यकाल को वनडे विश्व कप 2027 तक के लिए बढ़ाया जाएगा. लेकिन अब ऐसा होते हुए नजर नजर नहीं आ रहा है. लक्ष्मण बेंगलुरु स्थित BCCI सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस के हेड हैं.
उन्हें हाल ही में भारतीय टीम के हेड कोच का जिम्मा दिया गया था. जिम्बाब्वे दौरे पर खेली गई टी-20 सीरीज में वह भारतीय टीम के हेड कोच थे. गौतम गंभीर को इस सीरीज में आराम दिया गया था. राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में भी वह भारतीय टीम के हेड कोच की भूमिका निभा चुके हैं. वह भारतीय क्रिकेट से काफी समय से जुड़े हुए हैं. इसलिए उन्हें बड़ा दावेदार भी माना जा रहा है.
संबंधित खबरें
इंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
8 mins agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
42 mins agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
2 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
2 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines