इस एक्ट्रेस को दिल दे बैठे हैं मोहम्मद सिराज? Big boss में नजर आ चुकी खूबसूरत हसीना के साथ जुड़ा नाम

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम इन दिनों प्यार की पिच पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। सिराज बिग बॉस में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए हैं।

Mohammad Siraj

Mohammad Siraj

Mohammad Siraj Mahira Sharma: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम इन दिनों प्यार की पिच पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कुछ दिनों पहले सिराज का नाम आशा भोसले की पोती संग जोड़ा गया था। हालांकि, जनाई और सिराज ने एक-दूसरे को भाई और बहन बताते हैं अफवाहों पर विराम लगा दिया था। मगर अब सिराज का नाम एक और एस्ट्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, सिराज बिग बॉस में नजर आ चुकीं माहिरा शर्मा के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए हैं। खबर के मुताबिक, सिराज-माहिरा के करीबियों ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। हालांकि, सिराज या फिर माहिरा की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

माहिरा के प्यार में बोल्ड सिराज?

टीम इंडिया के फास्ट बॉलर मोहम्मद सिराज बिग बॉस 13 में नजर आ चुकीं माहिरा शर्मा के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, सिराज और माहिरा के करीबियों ने भी इस बात को कंफर्म कर दिया है। भारतीय तेज गेंदबाज का नाम हाल ही में जनाई भोसले के साथ जोड़ा गया था। सिराज ने उनके कुछ पोस्ट को लाइक किया था और दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करने लगे थे। हालांकि, बाद में सिराज और जनाई ने इससे सिर्फ अफवाह बताया था। बता दें कि माहिरा बिग बॉस के अलावा नागिन और कुंडली नामक टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी टीम में नहीं मिली है जगह

मोहम्मद सिराज को 19 फरवरी से शुरू होने जा रही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, सिराज इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे टीम में भी नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिराज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। सिराज अपनी लाइन एंड लेंथ से पूरी तरह से भटके हुए नजर आए थे। यही वजह है कि सिराज को इस मेगा इवेंट के लिए टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। सिराज ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह जिम में पसीना बहाते हुए नजर आए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ