Team India: करुण नायर को हाल ही में खेली गई इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका मिला था। लेकिन वह खासा कमाल नहीं कर सके। अब भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी को लगता है कि करुण नायर के लिए टीम इंडिया के सारे दरवाजे बंद हो गए हैं। चयनकर्ता अब नायर से आगे बढ़ गए हैं और शायद इसलिए उन्हें इंडिया A टीम में मौका नहीं मिला है।
नायर को नहीं मिला मौका
नायर ने करीब 8 साल बाद टीम इंडिया में वापसी की थी। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई इस सीरीज में नायर का बल्ला नहीं चला, जबकि अन्य भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल, केएल राहुल और ऋषभ पंत ने खूब रन बनाए। लेकिन नायर ने 4 मैचों में 25.62 की औसत के साथ 205 रन बनाए। उन्होंने ओवल में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाया था। इसके अलावा वह बड़ी पारी नहीं खेल सके। इंडिया A टीम ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ 2 मल्टी डे टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसकी कप्तानी श्रेयस अय्यर को दी गई है, जबकि नायर को इस टीम में नहीं रखा गया है। चोपड़ा ने अपने यू ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि श्रेयस को कप्तान क्यों बनाया गया है? क्योंकि टेस्ट मैचों में तीसरे और छठे स्थान अब भी खाली हैं। साई सुदर्शन और अभिमन्यु ईश्वरन जैसे खिलाड़ी टीम में शामिल हैं, लेकिन करुण नायर को नहीं चुना गया। आकाश के मुताबिक नायर का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा। उन्होंने कहा कि नायर ने दूसरा मौका मांगा और पाया भी, लेकिन वह उसे दोनों हाथों से लपकने में नाकाम रहे।
करुण नायर के करियर पर एक नजर
करुण नायर ने भारत के लिए 2016 में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक भारत के लिए 10 टेस्ट मैच में 41.35 की औसत के साथ 579 रन बनाए हैं। उन्होंने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में तिहरा शतक भी अपने नाम किया था। वह अब तक 1 शतक और 1 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं। वहीं नायर ने अब तक 2 वनडे मैचों में 23 की औसत के साथ 46 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
21 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
41 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines