ACC T20 Emerging Asia Cup 2024: एसीसी टी20 इमर्जिंग एशिया कप 2024 में रविवार को अफगानिस्तान ए और बांग्लादेश ए के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच को अफगानिस्तान को ने 4 विकेट से अपने नाम किया। ये इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की लगातार दूसरी जीत है। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को ओर ज्यादा मजबूत कर लिया है। अफगानिस्तान की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में बदलाव देखने को मिल रहा है।
टॉप पर अफगानिस्तान की टीम
एसीसी टी20 इमर्जिंग एशिया कप 2024 में अफगानिस्तान की टीम कमाल की फॉर्म में दिख रही है। टूर्नामेंट के पहले मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराया था। जिसके बाद दूसरे मैच में बांग्लादेश को हराकर अब अफगानिस्तान टीम ने ग्रुप-बी में अपनी स्थिति को काफी ज्यादा मजबूत कर लिया है।
ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में अफगानिस्तान पहले पायदान पर बनी हुई है। वहीं अब अपना अगला मैच जीतकर अफगानिस्तान सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। अफगानिस्तान का अगला मैच हॉन्ग-कॉन्ग के साथ होगा। इसके अलावा ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में श्रीलंका दूसरे और बांग्लादेश तीसरे स्थान पर मौजूद है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: रोहित शर्मा के इन 2 फैसलों पर पूर्व दिग्गज ने उठाया सवाल, सिराज को भी लपेटा
टॉप-2 में टीम इंडिया
वहीं एसीसी टी20 इमर्जिंग एशिया कप 2024 में भारत ने अभी तक एक ही मैच खेला है। टीम इंडिया का पहले मैच में मुकाबला पाकिस्तान के साथ हुआ था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धूल चटाकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज है। ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया दूसरे पायदान पर बनी हुई है। इसके अलावा यूएई की टीम ग्रुप-ए में पहले पायदान पर बनी हुई है। अब भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला यूएई के साथ होने वाला है। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- टी-20 वर्ल्ड चैंपियन न बनने पर भी मालामाल हुई टीम इंडिया, लीग स्टेज से हो गई थी बाहर
संबंधित खबरें
अभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
14 mins agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
1 hr agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
1 hr agoआयुष बदोनी ने ठोका लगातार दूसरा दोहरा शतक, विराट-गंभीर की कर ली बराबरी
2 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
2 hrs agoन्यूजीलैंड में आकिब नबी ने बरपाया कहर, 3 ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया धमाल
3 hrs agoLIVE: वैभव सूर्यवंशी लौटे पवेलियन, अभिषेक शर्मा मचा रहे धमाल
3 hrs agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
4 hrs agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
5 hrs agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines