T20 Emerging Asia Cup: श्रीलंका की जीत से बदला पॉइंट्स टेबल, 3 टीमें सेमीफाइनल में

ACC T20 Emerging Asia Cup 2024: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच के बाद एसीसी टी20 इमर्जिंग एशिया कप 2024 का पॉइंट्स टेबल बदला-बदला दिख रहा है। वहीं अब 3 टीमें सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी हैं।

T20 Emerging Asia Cup

T20 Emerging Asia Cup

विज्ञापन

ACC T20 Emerging Asia Cup 2024: एसीसी टी20 इमर्जिंग एशिया कप 2024 में बीते दिन बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को जीतकर श्रीलंका ने पॉइंट्स टेबल के मिजाज को बदल दिया है। इस मैच को श्रीलंका ने 19 रनों से जीत लिया था। वहीं इस हार के बाद बांग्लादेश को तगड़ा झटका लगा है। वहीं इस मैच के बाद 3 टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है तो वहीं 2 टीमों सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।

पॉइंट्स टेबल में हुआ बदलाव

ग्रुप-बी में श्रीलंका और बांग्लादेश के मैच के बाद बड़ा उलटफेर होता हुआ दिखा है। श्रीलंका की टीम ने टूर्नामेंट में अभी तक 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। 4 अंक के साथ श्रीलंका की टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं अफगानिस्तान की के भी 4 अंक है और टीम दूसरे पायदान पर बनी हुई है। लेकिन श्रीलंका का नेट रनरेट अफगानिस्तान से बेहतर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या पुणे टेस्ट में खेलेंगे सरफराज खान?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Border Gavaskar Trophy 2024: जानें टीम इंडिया का ऐलान कब? क्या 66 शतक लगाने वाले को मिलेगा मौका

विज्ञापन

इन 3 टीमों ने सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

सेमीफाइनल की रेस भी अब रोमांचक होती हुई दिखाई दे रही है। अभी तक तीन टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। जिसमें भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान शामिल है। ग्रुप-ए में टीम इंडिया टॉप पर बनी हुई है। टीम इंडिया ने अभी तक 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों मैचों में इंडिया ए ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन

2 टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर

एसीसी टी20 इमर्जिंग एशिया कप 2024 में बांग्लादेश और हांग-कांग का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। दोनों टीमें अभी तक इस टूर्नामेंट में महज 1-1 मैच ही जीत पाई है। ये दोनों टीमें अब सेमीफाइनल की रेस से भी बाहर हो चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ