हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: पाकिस्तानी गेंदबाज ने की हदें पार, शुभमन गिल को बोल्ड कर किया ऐसा इशारा

India vs Pakistan: पाकिस्तानी खिलाड़ी ने शुभमन गिल को आउट करने के बाद उन्हें पवेलियन जाने का इशारा किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

India vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी की। गेंदबाजों ने पाकिस्तान को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। कुलदीप यादव के अलावा हार्दिक पांड्या ने शानदार स्पेल किए। पाकिस्तान ने केवल 241 रन बनाए थे, जिसके जवाब में उतरी भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए। उन्हें पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद ने क्लीन बोल्ड कर दिया। हालांकि इस दौरान पाकिस्तानी गेंदबाज ने शुभमन गिल को आउट कर सारी हदें पार कर दी।

पाकिस्तानी गेंदबाज ने किया ऐसा इशारा

पाकिस्तानी गेंदबाज अबरार अहमद ने भारत को दूसरा झटका शुभमन गिल के रूप में दिया। उन्होंने अपनी बेहतरीन गेंद से गिल को क्लीन बोल्ड कर दिया। गिल उनकी गेंद को समझने में विफल रहे और वह क्लीन बोल्ड हो गए। आउट होने के बाद अबरार ने अपने तेवर दिखाए और गिल को स्लेज करते हुए उन्हें पवेलियन जाने का इशारा किया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है।

अर्धशतक से चूके गिल

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि रोहित शर्मा ने 20 रन बनाए, जबकि गिल ने 52 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली। उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। अपनी पारी के दौरान भारतीय उपकप्तान ने 7 चौके भी जड़े।

विज्ञापन

रोहित और विराट का करिश्मा

पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। रोहित वनडे प्रारूप में बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे तेज 9 हजार रन पूरा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 197 पारियों में ऐसा कारनामा किया था। वहीं रोहित ने 181 पारियों में ही ये खास उपलब्धि हासिल की।

विराट कोहली ने भी इस मैच में अपने 14 हजार वनडे रन पूरे किए। ऐसा करने वाले वह दुनिया के तीसरे और भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। उन्होंने 463 मैच 18426 रन बनाए हैं, जबकि  कुमार संगकारा 404 मैच में 14234 रन के साथ दूसरे नंबर पर विराजमान हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola