'वो मेरी पारी से खुश होंगे...' तूफानी शतक ठोककर अभिषेक शर्मा ने किस शख्स के लिए कहा ऐसा?

Abhishek Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी शतक लगाने के बाद अभिषेक शर्मा ने अपने मेंटर युवराज सिंह को याद किया है।

Team India (53)

Abhishek Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज को टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में 4-1 से अपने नाम कर लिया। इस सीरीज में कई भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वरुण चक्रवर्ती ने 14 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया। वहीं अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 135 रनों की पारी खेली थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। अभिषेक प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम करने के बाद काफी खुश हुए। उनका बयान अब चर्चा में है।

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का बयान वायरल

मैच के बाद बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि ये एक खास उपलब्धि है। देश के लिए खेलना, हमेशा एक शानदार एहसास होता है। जब मैं देखता हूं कि मेरा दिन है, तो मैं हमेशा पहली गेंद से ही आगे बढ़ने की कोशिश करता हूं और जिस तरह से कोच और कप्तान ने पहले दिन से ही मेरे साथ व्यवहार किया है। वे हमेशा से यही इरादा चाहते थे, उन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया है। मेरे मेंटर युवराज सिंह आज खुश होंगे। वह हमेशा चाहते थे कि मैं 15वें, 20वें ओवर तक बल्लेबाज़ी करूं, और मैंने इसे लागू करने की कोशिश की है।

विज्ञापन

बता दें कि युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी पर काफी सुधार किया है। अभिषेक उन्हें अपना मेंटर भी मानते हैं। कई मौके पर अभिषेक, युवराज सिंह की निगरानी में अभ्यास भी करते हैं।

अभिषेक शर्मा का तहलका

अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों में 135 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 7 चौके और 13 छक्के अपने नाम किए थे। वह टी-20 में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले रोहित शर्मा के बाद दूसरे खिलाड़ी बने। इसके अलावा उन्होंने टी-20 के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड बनाया। अभिषेक ने इस मैच में 13 छक्के लगाए थे।

विज्ञापन

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के

13 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025
10 रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका इंदौर 2017
10 संजू सैमसन बनाम दक्षिण अफ्रीका डरबन 2024
10 तिलक वर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका जोबर्ग 2024

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ