IND vs ENG: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में करारी हार के बाद टीम इंडिया को अब इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर की सीरीज खेलनी है। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 और 3 वनडे सीरीज खेलनी है। ये टी20 सीरीज 22 जनवरी से शुरू होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली बीसीसीआई चयन समिति 12 जनवरी को या उससे पहले टी20 टीम का ऐलान कर सकती है। आइये जानते हैं कि इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में कौन से 3 बदलाव हो सकते हैं।
अभिषेक शर्मा आउट, रुतुराज गायकवाड़ इन
विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का टी20 इंटरनेशनल मैचों में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। अभिषेक ने इस प्रारूप में अपने पिछले सात मैचों में केवल 18.85 की औसत से रन बनाए हैं। इस वजह से उनकी जगह पर रुतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है। उन्होंने 20 टी20 पारियों में 39.56 की औसत और 143.54 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 633 रन बनाए हैं।
हार्दिक पंड्या आउट, नितीश रेड्डी इन
हार्दिक पांड्या इस समय टीम इंडिया के लिए सबसे मूल्यवान खिलाड़ियों में से एक हैं। हार्दिक पांड्या का करियर चोटों से काफी ज्यादा प्रभावित रहा है। टीम इंडिया को आने वाले समय में चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें टी20 सीरीज के लिए आराम दे सकता है। उनकी जगह पर नितीश रेड्डी को मौका दिया जा सकता है। नितीश रेड्डी का ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। उन्होंने शतक भी बनाया था।
अर्शदीप सिंह आउट, खलील अहमद इन
जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में अर्शदीप सिंह ने खुद को भारत के स्ट्राइक गेंदबाज के रूप में साबित किया है। टीम इंडिया को आने वाले समय में चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है। ऐसे में टीम इंडिया अर्शदीप सिंह को टी20 सीरीज में हरम दे सकती है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। उनकी जगह पर खलील अहमद को मौका दिया जा सकता है। खलील अहमद को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में शामिल किया गया था।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
40 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines