BCCI central contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जल्द ही अपने नए केंद्रीय अनुबंध का ऐलान करने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2025 के दौरान ही बोर्ड अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान करेगी। आमतौर पर बोर्ड हर साल जनवरी-फरवरी में ही ऐलान करती है। लेकिन फिलहाल अब तक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान नहीं हुआ है। नए कॉन्टैक्ट में 3 युवा खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है, जिन्होंने अपने खेल से खासा प्रभावित किया है।
इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
माना जा रहा है कि इस बार नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कई खिलाड़ियों का पत्ता साफ हो जाएगा, जबकि कई नए चेहरों को अनुबंध में शामिल किया जाएगा। अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी और हर्षित राणा को नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिल सकती है। इन खिलाड़ियों ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। अभिषेक ने भारत के लिए बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में अपने बल्ले से रंग जमाया था, जबकि नितीश रेड्डी ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारत के लिए सेंचुरी बनाकर अपना हुनर दुनिया के सामने दिखाया था। इसके अलावा हर्षित भी भारत के लिए लगातार अच्छा कर रहे हैं। इस लिहाज से तीनों खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
श्रेयस अय्यर की हो सकती है वापसी
साल 2024 में श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई ने अपने केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया था। लेकिन अब इस खिलाड़ी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से कमाल कर दिया। उन्होंने भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार बल्लेबाजी की। इसके अलावा दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने प्रथम श्रेणी मैच में भी शानदार प्रदर्शन कर अपना दावा टीम इंडिया के लिए ठोक दिया है। माना जा रहा है कि अय्यर की वापसी भी अब केंद्रीय अनुबंध में हो सकती है।
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
17 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
24 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
57 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines