अभिषेक शर्मा ने जापान में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, गोल्डन डक पर आउट होकर रोहित शर्मा समेत दो खिलाड़ियों को पछाड़ा

Abhishek Sharma: भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा जापान के खिलाफ एकमात्र टी20I मुकाबले में अपना खाता तक नहीं खोल सके. अभिषेक पहले ओवर की आखिरी गेंद पर गोल्डन डक का शिकार बने. इस गोल्डन डक के साथ ही उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

Abhishek Sharma (PIC Credit- AI)

अभिषेक शर्मा साल 2026 में 10वीं बार डक पर आउट हुए (PIC Credit- AI)

Abhishek Sharma: टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा जापान के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मैच में पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक पहले ओवर की आखिरी गेंद पर गोल्डन डक का शिकार बने. वह चार्ली हारा-हिंजे की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे.

विज्ञापन

इस गोल्डन डक के साथ ही अभिषेक के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. वह साल 2026 में 10वीं बार डक पर आउट हुए हैं और टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक ही साल में 10 बार जीरो पर आउट होने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा

अभिषेक शर्मा ने जापान के खिलाफ मैच में गोल्डन डक के साथ ही दो दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है. अभिषेक टी20 क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने अफगानिस्तान के राशिद खान को पीछे छोड़ दिया है. राशिद 2019 में टी20 क्रिकेट में 9 बार डक पर आउट हुए थे. उनके अलावा, पाकिस्तान के शादाब खान भी 2024 में 9 बार जीरो पर आउट हुए थे.

इसके अलावा, अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले भारतीय ओपनर भी बन गए हैं. वह 5 बार पहली गेंद पर आउट हुए हैं और इस मामले उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रोहित 4 बार गोल्डन डक का शिकार बने थे.

विज्ञापन

टी20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा डक

10 – अभिषेक शर्मा (2026)
9 – राशिद खान (2019)
9 – शादाब खान (2024)
8 – हर्शल गिब्स (2009)
8 – सुनील नरेन (2017)

T20I में सबसे ज्यादा गोल्डन डक झेलने वाले भारतीय ओपनर

5 – अभिषेक शर्मा
4 – रोहित शर्मा
3 – संजू सैमसन
2 – केएल राहुल
1 – मुरली विजय, अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, विराट कोहली, शुभमन गिल

विज्ञापन

रोमाचंक मुकाबले में भारत ने जापान को 2 रन से हराया

भारत और जापान के बीच खेला गया एकमात्र टी20I मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. इस मैच में टीम इंडिया ने सिर्फ 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की. बारिश से प्रभावित यह मैच 5-5 ओवर का कर दिया गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 32 रन बनाए. अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि संजू सैमसन ने 9 रन और ईशान किशन ने सिर्फ 3 रन बनाए. वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 12 गेंदों में 16 रन जोड़े.

विज्ञापन

33 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम ने 5 ओवर में 3 विकेट पर 30 रन ही बना सकी. जापान ने थोड़ी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में 3 विकेट पर 25 रन बना लिए थे और उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रन चाहिए थे, लेकिन अक्षर पटेल ने सिर्फ 5 रन दिए. यह भारत और जापान के बीच पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच था, जिसमें भारतीय टीम बड़े उलटफेर का शिकार होने से बच गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ