IND-A vs PAK-A: एमर्जिंग एशिया कप 2024 में भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच खेले जा रहे मुकाबले में अभिषेक शर्मा और सुफियान मुकीम के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दरअसल, अभिषेक का विकेट हासिल करने के बाद पड़ोसी मुल्क के गेंदबाज मुकीम ने भारतीय बैटर को पवेलियन की तरफ जाने का इशारा किया। अभिषेक को मुकीम का यह अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और वह आगबबूला हो गए। मामले को बढ़ते देख अंपायर ने अभिषेक को समझाते हुए मैदान से किसी तरह बाहर भेजा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धमाकेदार रही। अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन ने महज 6.1 ओवर में पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। अभिषेक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए 22 गेंदों पर 35 रन की धुआंधार पारी खेली।
अभिषेक से उलझा पाकिस्तानी गेंदबाज
दरअसल, अभिषेक और प्रभसिमरन ने टीम इंडिया को जोरदार दी और पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। पहले छह ओवर में ही दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर बोर्ड पर 68 रन टांग दिए। अभिषेक ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान अभिषेक ने पांच चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जमाए। पारी के सातवें ओवर की पहली ही गेंद पर अभिषेक ने सुफियान मुकीम के खिलाफ भी बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन उनका बल्ला हाथ में घूम गया और वह आसान सा कैच दे बैठे।
अभिषेक को आउट करने के बाद जोश से भरे नजर आ रहे मुकीम ने भारतीय बैटर को पवेलियन लौटने का इशारा किया। अभिषेक ड्रेसिंग रूम की तरफ जा ही रहे थे कि मुकीम की यह हरकत देखकर रुक गए और उनकी तरफ आगे बढ़ने लगे। हालांकि, दूसरे छोर पर खड़े प्रभसिमरन और अंपायर ने अभिषेक को समझाते हुए मैदान से बाहर भेजा।
प्रभसिमरन-तिलक ने खेली धांसू पारी
अभिषेक शर्मा के साथ-साथ प्रभसिमरन सिंह और तिलक वर्मा ने भी बल्ले से जमकर धमाल मचाया। प्रभसिमरन ने सिर्फ 19 गेंदों का सामना करते हुए 36 रन की दमदार पारी खेली। युवा बल्लेबाज ने अपनी इस इनिंग के दौरान 3 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के जमाए। तिलक वर्मा ने भी बल्ले से खूब धमाल मचाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 35 गेंदों पर 44 रन की आतिशी पारी खेली। तिलक ने दो चौके और दो सिक्स जमाए।
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
27 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines