Abhishek Digvesh Rathi Fight: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों का राज रहा। एकतरफा मुकाबले में एसआरएच ने मेजबान टीम को 6 विकेट से धो डाला। अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर गरजा और उन्होंने 20 गेंदों पर 59 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। अभिषेक की पारी का अंत दिग्वेश राठी ने किया। हालांकि, अपना विकेट गंवाने के बाद अभिषेक दिग्वेश के सेलिब्रेशन से बुरी तरह से तिलमिलाए दिखाई दिए। बीच मैदान पर दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। अभिषेक-दिग्वेश के बीच हाथापाई तक की नौबत आन पड़ी, जिसके बाद प्लेयर्स और अंपायर को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। सोशल मीडिया पर इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
क्यों दिग्वेश पर भड़क पड़े अभिषेक
अभिषेक शर्मा जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे थे और अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे। 19 गेंदों में अभिषेक ने 59 रन ठोक दिए थे और वह 295 के स्ट्राइक रेट से तबाही मचा रहे थे। अभिषेक के बल्ले पर लगाम लगाने के लिए कप्तान पंत ने गेंद दिग्वेश के हाथों में थमाई। कैप्टन के भरोसे पर दिग्वेश एक बार फिर खरे उतरे और उन्होंने अभिषेक की तूफानी पारी का अंत कर दिया। विकेट मिलने के साथ ही दिग्वेश अपना नोटबुक सेलिब्रेशन करने लगे। हालांकि, दिग्वेश का यह जश्न अभिषेक को बिल्कुल भी रास नहीं आया। अभिषेक अचानक से आगबबूला हो गए और इसको लेकर नाराजगी जाहिर की। अब दिग्वेश भी अभिषेक की तरफ आगे बढ़े और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। हालात को बिगड़ता देख प्लेयर्स और अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा। हालांकि, इसके बावजूद दोनों यंग प्लेयर्स को शांत कराना काफी मुश्किल नजर आ रहा था।
‘तेरी चोटी पकड़कर मारूंगा’
अभिषेक और दिग्वेश का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैन्स के मुताबिक, अभिषेक ने इशारों-इशारों में दिग्वेश को चोटी पकड़कर मारने तक की बात कही है। अभिषेक-दिग्वेश को इस लड़ाई के लिए भारी जुर्माना भी चुकाना पड़ सकता है। सनराइजर्स हैदराबाद ने एकतरफा मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 205 रन लगाए। हालांकि, 206 रनों के लक्ष्य को एसआरएच ने 18.2 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
8 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
8 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
8 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines