हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

6,6,6,6,6… अभिषेक शर्मा ने मचाया कोहराम, 18 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक ठोक रच दिया इतिहास

Abhishek Sharma Record: SRH के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस मुकाबले में अभिषेक ने सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ दिया और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह IPL इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

विज्ञापन
Abhishek Sharma

IPL 2026, Abhishek Sharma Record: वर्ल्ड नंबर-1 टी20I बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शनिवार (11 अप्रैल) को आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में इतिहास रच दिया. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए अभिषेक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 28 गेंदों पर 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के जड़े. उन्होंने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और सिर्फ 18 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक जड़ दिया. इसी के साथ अभिषेक ने IPL में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह IPL इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास

मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में आपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा ने SRH को दमदार शुरुआत दिलाई और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों पर 74 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अभिषेक ने मैदान पर आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी और पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इस फिफ्टी के साथ ही अभिषेक ने IPL में इतिहास रच दिया. वह दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में 20 से कम गेंदों में 5 अर्धशतक लगाए हैं. अभिषेक ने इससे पहले भी आईपीएल में 16 गेंदों, 18 गेंदों और दो बार 19 गेंदों में 50 रन पूरे किए हैं.

25 साल के अभिषेक अब आईपीएल में सबसे ज्यादा 20 से कम गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. आईपीएल में 20 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक के बाद निकोलस पूरन का नाम आता है. पूरन ने ये कारनामा आईपीएल में चार बार किया है. इसके अलावा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रैविस हेड और वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में 20 गेंदों से कम में 3-3 अर्धशतक लगाए हैं.

विज्ञापन

IPL में सबसे ज्यादा 20 से कम गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • 5 – अभिषेक शर्मा (दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद)
  • 4 – निकोलस पूरन (MI, PBKS, SRH, LSG)
  • 3 – जेक फ्रेजर-मैकगर्क (दिल्ली कैपिटल्स)
  • 3 – ट्रेविस हेड (RCB, SRH)
  • 3 – वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)

ये भी पढ़ें- ‘कप्तान हैं, सिर्फ इसलिए खेल रहे…’, रियान पराग पर फूटा पूर्व भारतीय क्रिकेटर का गुस्सा, दिया चौंकाने वाला बयान

SRH ने पावरप्ले में बना डाले 105 रन

इस मैच में अभिषेक ने ट्रेविस हेड के साथ पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की. हेड 23 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 74 रनों की तूफानी पारी खेली. इन दोनों की बेहतरीन पारियों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में ही 105 रन ठोक दिए. आईपीएल इतिहास में SRH ने अब तक तीन बार ये कारनामा किया है, जबकि बाकी किसी भी टीम ने ऐसा एक से ज्यादा बार नहीं किया है.

ये भी पढें- न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 2 ODI के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, पाकिस्तान को मात देने वाले खिलाड़ियों को मिली जगह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola