Abhishek Sharma Fastest Fifty: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में भिड़ंत हो रही है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शानदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओर से शानदार शुरुआत मिली. दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की. अभिषेक शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और फाइनल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक ठोका.
अभिषेक शर्मा ने किया कमाल
अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर महफिल लूटी. उन्होंने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. इससे पहले अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चल रहा था. वह फ्लॉप साबित हो रहे थे. लेकिन फाइनल में अर्धशतक बनाकर उन्होंने साबित कर दिया कि वह बड़े मैच के खिलाड़ी हैं. अभिषेक शर्मा को इससे पहले काफी ट्रोल किया जा रहा था. क्योंकि वह इस वर्ल्ड कप में हैट्रिक डक पर भी आउट हुए थे.
शुरुआत से ही अभिषेक शर्मा आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने खुलकर शॉट खेला. हालांकि वह 21 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान अभिषेक शर्मा के बल्ले से 6 चौके के अलावा 3 छक्के निकले. उन्होंने 247.62 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. संजू और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 43 गेंदों में 98 रनों की साझेदारी निभाई.
टी-20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले के सबसे बड़े स्कोर
इस मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने मिलकर इतिहास रच दिया. दोनों ने पावर प्ले में 92 रनों की साझेदारी की. इस तरह भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पावर प्ले के दौरान पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप की.
92/0 – भारत बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2026 फाइनल
92/1 – वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान, ब्रिजटाउन, 2024
91/1 – नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014
89/3 – इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, मुंबई WS, 2016
86/1 – भारत बनाम नामीबिया, दिल्ली, 2026
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
18 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines