हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अभिषेक नायर की लग सकती है लॉटरी, IPL 2025 में बनेंगे इस टीम के कोच?

Abhishek Nair: बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के दौरान बैटिंग कोच अभिषेक नायर का अनुबंध समाप्त कर दिया। इसके बाद नायर अब आईपीएल 2025 में नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

Abhishek Nair: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभिषेक नायर को बैटिंग कोच से हटा दिया। आईपीएल 2024 के बाद से उन्हें टीम इंडिया के बैटिंग कोच के रूप में शामिल किया गया था। लेकिन आईपीएल 2025 के दौरान ही बीसीसीआई ने उनका अनुबंध खत्म कर दिया। अब खबर है कि वह टीम इंडिया से हटाए जाने के बाद आईपीएल 2025 में नजर आ सकते हैं। वह आईपीएल 2025 में एक टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

इस टीम के साथ जुड़ सकते हैं नायर

क्रिकबज की मानें तो अभिषेक नायर भारतीय बैटिंग कोच पद से हटाए जाने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ सकते हैं। अभिषेक नायर केकेआर के लिए अहम भूमिका में नजर आ चुके हैं। उन्होंने कई सालों तक बैटिंग कोच के अलावा केकेआर फ्रेंचाइजी के लिए अकादमी के प्रबंधन की भी जिम्मेदारी संभाली है। नायर आईपीएल 2024 में केकेआर के बैटिंग कोच थे। उनकी कोचिंग में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और चैंपियन भी बनी। अब माना जा रहा है कि वह आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए जुड़ सकते हैं।

अभिषेक के पास कोचिंग का अच्छा खासा अनुभव है। वह मौजूदा भारतीय टीम के काई स्टार्स को पर्सनल कोचिंग भी दे चुके हैं। उन्होंने रोहित शर्मा को भी पर्सनल कोचिंग दी है।

विज्ञापन

तीन खिलाड़ियों पर गिरी गाज

बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले बैटिंग कोच अभिषेक नायर, फील्डिंग कोच टी दिलीप और फिटनेस कोच सोहम देसाई के अनुबंध को समाप्त कर दिया है। ऐसे में अब नायर के पास फ्रेंचाइजी क्रिकेट से जुड़ने का सुनहरा मौका है। आईपीएल 2025 में डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। अब तक खेले गए 7 मैच में टीम ने 3 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि 4 मैच में टीम को निराशा हाथ लगी है। अंक तालिका में केकेआर छठे पायदान पर विराजमान है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola