10 Times Unsold In Ipl Auction: घरेलू टूर्नामेंट में ज्यादातर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आईपीएल फ्रेंचाइजियां ऑक्शन में अपने दल का हिस्सा बना लेती हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहते हैं, जिन्हें किसी फ्रेंचाइजी का साथ नहीं मिलता है। इस लेख में हम बंगाल के अभिमन्यु ईश्ववरन (Abhimanyu Easwaran) की बात करने जा रहे हैं, जो प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में 50 से ज्यादा की औसत के साथ रन बनाता है। लेकिन आईपीएल ऑक्शन में इस खिलाड़ी को कोई भी फ्रेंचाइजी भाव नहीं देती है। अब तक ये खिलाड़ी 10 बार आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रह चुका है।
कौन है ये खिलाड़ी?
बंगाल के 29 साल के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन 11 साल से लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। लेकिन अब तक वह आईपीएल के एक भी सीजन में किसी फ्रेंचाइजी द्वारा नहीं खरीदे गए हैं। उन्होंने एक बार ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए भी बताया था कि मैं अपना नाम आईपीएल 2014 से ऑक्शन के लिए भेज रहा हूं। लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी का अब तक साथ नहीं मिला है। इस दौरान अभिमन्यु ने माना था कि वह खुद को टी-20 के लिए एक बेहतर बल्लेबाज भी मानते हैं और आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं। अभिमन्यु ईश्वरन अब तक 10 बार आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रह चुके हैं।
आईपीएल 2024 से पहले भी हुए मिनी ऑक्शन में अभिमन्यु ने अपना नाम दिया था। लेकिन इस नीलामी में भी उन्हें सिर्फ निराशा के सिवा कुछ भी हाथ नहीं लगा। हालांकि आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। देखना दिलचस्प होगा कि अभिमन्यु को किसी फ्रेंचाइजी का साथ मिलता है या नहीं।
दमदार रहा हालिया प्रदर्शन
हाल ही में खेली गई दलीप ट्रॉफी 2024 में अभिमन्यु ने इंडिया B की ओर से कप्तानी भी संभाली थी। हालांकि वह अपनी कप्तानी में ज्यादा प्रभावित तो नहीं कर सके। लेकिन बतौर बल्लेबाज उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इंडिया C के खिलाफ 157 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा इंडिया D के खिलाफ भी उन्होंने 116 और 19 रन बनाए थे।
घरेलू करियर पर एक नजर
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक 97 प्रथम श्रेणी मैच में 48.44 की औसत के साथ 7315 रन बनाए हैं, जिसमें 25 शतक के अलावा 29 अर्धशतक दर्ज हैं। इसके अलावा 88 लिस्ट A मैच में उन्होंने 9 शतक और 23 अर्धशतक के दम पर 47.49 की औसत के साथ 3847 रन बनाए हैं। वहीं 34 टी-20 मैच में उन्होंने 37.53 की दमदार औसत के साथ 976 रनों को अपने नाम करते हुए 1 शतक और 5 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: कानपुर टेस्ट से पहले भारी बवाल, स्टेडियम के बाहर हुआ विरोध, 20 लोगों पर दर्ज हुई FIR
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
19 mins agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines