50 की औसत से कूटता है रन, 10 बार IPL ऑक्शन में हुआ अनसोल्ड, कौन है ये बदकिस्मत खिलाड़ी?

10 Times Unsold In Ipl Auction: घरेलू टूर्नामेंट में तीनों ही फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले एक खिलाड़ी को आईपीएल ऑक्शन में बुरी तरह नजरअंदाज किया जाता है। ये खिलाड़ी अब तक 10 बार आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रह चुका है।

Abhimanyu Easwaran

10 Times Unsold In Ipl Auction: घरेलू टूर्नामेंट में ज्यादातर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आईपीएल फ्रेंचाइजियां ऑक्शन में अपने दल का हिस्सा बना लेती हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहते हैं, जिन्हें किसी फ्रेंचाइजी का साथ नहीं मिलता है। इस लेख में हम बंगाल के अभिमन्यु ईश्ववरन (Abhimanyu Easwaran) की बात करने जा रहे हैं, जो प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में 50 से ज्यादा की औसत के साथ रन बनाता है। लेकिन आईपीएल ऑक्शन में इस खिलाड़ी को कोई भी फ्रेंचाइजी भाव नहीं देती है। अब तक ये खिलाड़ी 10 बार आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रह चुका है।

विज्ञापन

कौन है ये खिलाड़ी?

बंगाल के 29 साल के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन 11 साल से लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। लेकिन अब तक वह आईपीएल के एक भी सीजन में किसी फ्रेंचाइजी द्वारा नहीं खरीदे गए हैं। उन्होंने एक बार ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए भी बताया था कि मैं अपना नाम आईपीएल 2014 से ऑक्शन के लिए भेज रहा हूं। लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी का अब तक साथ नहीं मिला है। इस दौरान अभिमन्यु ने माना था कि वह खुद को टी-20 के लिए एक बेहतर बल्लेबाज भी मानते हैं और आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं। अभिमन्यु ईश्वरन अब तक 10 बार आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रह चुके हैं।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 से पहले भी हुए मिनी ऑक्शन में अभिमन्यु ने अपना नाम दिया था। लेकिन इस नीलामी में भी उन्हें सिर्फ निराशा के सिवा कुछ भी हाथ नहीं लगा। हालांकि आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। देखना दिलचस्प होगा कि अभिमन्यु को किसी फ्रेंचाइजी का साथ मिलता है या नहीं।

विज्ञापन

दमदार रहा हालिया प्रदर्शन

हाल ही में खेली गई दलीप ट्रॉफी 2024 में अभिमन्यु ने इंडिया B की ओर से कप्तानी भी संभाली थी। हालांकि वह अपनी कप्तानी में ज्यादा प्रभावित तो नहीं कर सके। लेकिन बतौर बल्लेबाज उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इंडिया C के खिलाफ 157 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा इंडिया D के खिलाफ भी उन्होंने 116 और 19 रन बनाए थे।

घरेलू करियर पर एक नजर

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक 97 प्रथम श्रेणी मैच में 48.44 की औसत के साथ 7315 रन बनाए हैं, जिसमें 25 शतक के अलावा 29 अर्धशतक दर्ज हैं। इसके अलावा 88 लिस्ट A मैच में उन्होंने 9 शतक और 23 अर्धशतक के दम पर 47.49 की औसत के साथ 3847 रन बनाए हैं। वहीं 34 टी-20 मैच में उन्होंने 37.53 की दमदार औसत के साथ 976 रनों को अपने नाम करते हुए 1 शतक और 5 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ