वैभव सूर्यवंशी जो नहीं कर सके... वो अभिज्ञान कुंडू ने कर दिखाया, तूफानी दोहरा शतक जड़कर लिख दिया नया इतिहास

Abhigyan Kundu: अंडर-19 एशिया कप 2025 में मलेशिया के खिलाफ मुकाबले में 17 साल के अभिज्ञान कुंडू ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जमाया. कुंडू ने सिर्फ 125 गेंदों पर 209 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 17 चौके और 9 छक्के जड़े. इस धमाकेदार पारी के साथ ही कुंडू ने अंडर-19 वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है.

Vaibhav Suryavanshi-Abhigyan Kundu

Vaibhav Suryavanshi-Abhigyan Kundu

Abhigyan Kundu Double Century: अंडर-19 एशिया कप 2025 में आज (16 दिसंबर) भारत और मलेशिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में फैंस को 14 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वैभव के आउट होने के बाद बैटिंग करने उतरे 17 साल के अभिज्ञान कुंडू ने बल्ले से तबाही मचाई और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया.

विज्ञापन

उन्होंने मलेशिया के गेंदबाजों की कुटाई करते हुए 125 गेंदों पर नाबाद 209 रन कूट डाले. इस डबल सेंचुरी के साथ कुंडू ने न सिर्फ भारत को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि अंडर-19 क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया.

विज्ञापन

अभिज्ञान कुंडू ने ठोका दोहरा शतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद विहान मल्होत्रा 7 रन और फिर वैभव सूर्यवंशी 50 रन बनाकर आउट हो गए. भारतीय टीम 87 रन पर तीन विकेट खोकर मुश्किल में लग रही थी. इसके बाद 5वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे अभिज्ञान कुंडू ने वेदांत त्रिवेदी के साथ मिलकर पारी को संभाला.

कुंडू ने मैदान पर उतरते ही धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 44 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 80 गेंदों पर शतक जड़ दिया. शतक पूरा करने के बाद कुंडू ने गियर बदला और अगली 41 गेंदों पर दोहरा शतक ठोक दिया. उन्होंने सिर्फ 125 गेंदों पर नाबाद 209 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 17 चौके और 9 छक्के जड़े. उनकी इस पारी के बदौलत भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 408 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL ऑक्शन से पहले सरफराज खान ने फोड़ा बल्ले से ‘बम’, मुंबई के लिए जड़ दिया सबसे तेज अर्धशतक

अभिज्ञान कुंडू ने रचा नया इतिहास

अभिज्ञान कुंडू ने अंडर-19 एशिया कप में दोहरा शतक लगाकर नया इतिहास रच दिया है. कुंडू अंडर-19 वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. उनकी ये पारी अंडर-19 एशिया कप के इतिहास में किसी भी भारतीय खिलाड़ी की अब तक की सबसे बड़ी पारी है. इस पारी के साथ ही कुंडू ने बांग्लादेश के सौम्य सरकार को पीछे छोड़ दिया है. सौम्य अंडर-19 स्तर पर दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते एशियाई खिलाड़ी थे, जिन्होंने भी 2012 में 209 रन बनाए थे. हालांकि, अब कुंडू ने 209 रन पर नाबाद रहकर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

इतना ही नहीं, कुंडू का यह स्कोर अंडर-19 एशिया कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है और अंडर-19 क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के जोरिच वान शल्कविक के बाद दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मैच में ही 171 रनों की पारी खेली थी, लेकिन अब कुंडू नाबाद 209 रनों की पारी खेलकर उनसे काफी आगे निकल चुके हैं.

विज्ञापन

अंडर-19 वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

  • जोरिच वान शल्कविक (साउथ अफ्रीका) – 215 बनाम जिम्बाब्वे (जुलाई, 2025)
  • अभिज्ञान कुंडू (भारत) – 209 नाबाद बनाम मलेशिया (दिसंबर, 2025)
  • हसीथा बोयागोडा (श्रीलंका) – 191 बनाम केन्या (जनवरी, 2018)
  • जैकब भुला (न्यूजीलैंड) – 180 बनाम केन्या (जनवरी, 2018)
  • थियो डोरोपोलोस (ऑस्ट्रेलिया) – 179* बनाम इंग्लैंड (फरवरी, 2023)

ये भी पढ़ें- क्या होता है RTM कार्ड? जानें IPL 2026 ऑक्शन में क्यों नहीं होगा इस्तेमाल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ