Abdullah Shafique Century: पाकिस्तान को टेस्ट क्रिकेट का अपना नया सुपरस्टार मिल गया है। 24 साल की उम्र में युवा बल्लेबाज ने दिग्गज यूनिस खान के रिकॉर्ड की बराबरी कर डाली है। मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में यह बैटर इंग्लिश गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बन गया। हम बात अब्दुल शफीक की कर रहे हैं, जिन्होंने शान मसूद के साथ मिलकर इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक के धागे खोल डाले।
शफीक ने ठोका दमदार शतक
पाकिस्तान की ओर से पारी का आगाज करने उतरे अब्दुल शफीक शुरुआत से ही इंग्लैंड के गेंदबाजों पर हावी नजर आए। सैम अयूब के जल्दी पवेलियन लौटने के बाद शफीक ने शान मसूद संग मिलकर मेजबान टीम की पारी को बखूबी अंदाज में संभाला।
शफीक ने जैक लीच की गेंद पर कदमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को डायरेक्ट बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया और अपने टेस्ट करियर की पांचवीं सेंचुरी पूरी की। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने 184 गेंदों का सामना करते हुए 102 रन की धांसू पारी खेली। अपनी इस शानदार पारी के दौरान शफीक ने 10 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जमाए।
यूनिस खान के बराबर पहुंचे शफीक
महज 24 साल की उम्र में अब्दुल शफीक के बल्ले से निकला यह पांचवां शतक है। इसके साथ ही युवा बल्लेबाज ने यूनिस खान के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। दरअसल, यूनिस ने भी 25 साल की उम्र पूरी होने से पहले क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 5 शतक ठोके थे, जिसकी शफीक ने अब बराबरी कर ली है। शफीक ने कप्तान शान मसूद के साथ मिलकर इंग्लिश बॉलर्स की नाक में खूब दम किया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 253 रन की यादगार साझेदारी जमाई, जो पाकिस्तान की ओर से इस विकेट के लिए की गई चौथी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।
कप्तान ने भी खेली यादगार पारी
पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने भी मुल्तान के मैदान पर अपने बल्ले की खूब चमक बिखेरी। शान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक सिर्फ 102 गेंदों पर पूरा किया। बतौर कप्तान यह शान की पहली सेंचुरी भी है। 177 गेंदों का सामना करते हुए शान ने 151 रन की दमदार पारी खेली और इस दौरान 13 चौके और 2 छक्के जमाए।
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
4 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
57 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines