WI vs PAK 2nd Test, Abdullah Shafique: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने वो कारनामा कर दिखाया, जो पिछले 49 साल से कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं कर सका था. 26 वर्षीय शफीक ने त्रिनिदाद टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 160 रनों की पारी खेलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. खास बात यह है कि पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम भी अपने करियर में ये कारनामा नहीं कर पाए हैं. शफीक की इस बेहतरीन पारी के दम पर पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट में मजबूत पकड़ भी बना ली है.
अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास
त्रिनिदाद टेस्ट मैच के दूसरे दिन शतक लगाने वाले अब्दुल्ला शफीक ने तीसरे दिन भी शानदार बल्लेबाजी की और 323 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 160 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के लगाए. इस बेहतरीन पारी के साथ शफीक ने एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम कर ली. दरअसल, कैरेबियाई सरजमीं पर पाकिस्तान का कोई बल्लेबाज 1977 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में 150 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया था, लेकिन शफीक ने ये कारनामा कर दिखाया.
इस पारी के साथ अब्दुल्ला शफीक 49 सालों में वेस्टइंडीज की धरती पर टेस्ट मैच में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले माजिद खान ने 1977 में गुयाना टेस्ट में 167 रन बनाए थे. अब वेस्टइंडीज टेस्ट में 150 या उससे अधिक रन बनाने वाले पाकिस्तान के बल्लेबाजों की लिस्ट में शफीक का नाम भी शामिल हो गया है.
वेस्टइंडीज में पाकिस्तान के बल्लेबाजों के सबसे बड़े टेस्ट स्कोर
हनीफ मोहम्मद (1958) – 337 रन
वजीर मोहम्मद (1958) – 189 रन
माजिद खान (1977) – 167 रन
अब्दुल्ला शफीक (2026) – 160* रन
सईद अहमद (1958) – 150 रन
ये भी पढ़ें- 100 गेंदों में 241 रन, 69 चौके-छक्के… द हंड्रेड में सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, टूट गए कई बड़े रिकॉर्ड
पाकिस्तान के पास बराबरी का मौका
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत खेले जा रहे इस दो मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 387 रन बनाए और 43 रन की बढ़त हासिल की. इसके बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. अनुभवी ऑफ स्पिनर साजिद खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज का स्कोर 6 विकेट पर 103 रन हो गया. मेजबान टीम अभी भी पाकिस्तान से 60 रन आगे है, लेकिन उस पर हार का खतरा मंडरा रहा है.
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग पीठ की चोट के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे और चौथे दिन भी उनकी उपलब्धता पर संशय बना हुआ है. ऐसे में मेजबान टीम पर मैच बचाने का भारी दबाव है, जबकि पाकिस्तान की नजरें अब इस मुकाबले को जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर करने पर टिकी हैं. बता दें कि, पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया था.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई ‘नाइंसाफी’? 15 वर्षीय स्टार को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के मोहम्मद कैफ
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
51 mins agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
1 hr agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
2 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
2 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
3 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
4 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
4 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines