Ranji Trophy 2024: आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले अब्दुल समद ने रणजी ट्रॉफी में बड़ा कारनामा किया है। समद ने मौजूदा रणजी सीजन में ओडिशा के खिलाफ एक ही मैच में दो शतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया। इस शतक के दम पर उन्होंने इतिहास रच दिया है, जहां वो रणजी ट्रॉफी में दो शतक जड़ने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले जम्मू-कश्मीर का कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सका था।
समद के शतक से संभला जम्मू-कश्मीर
कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए इस मैच में समद ने पहली पारी में 117 गेंदों पर छह चौकों और नौ छक्कों की मदद से 127 रन बनाए। हालांकि ओडिशा के 270 रनों के जवाब में 272 रन बनाने के बाद जम्मू-कश्मीर पहली पारी में बढ़त हासिल करने से चूक गया, लेकिन समद ने एक और तेज पारी खेलकर अपनी टीम को संभाला। 22 साल के समद ने मैच में अपना दूसरा शतक केवल 105 गेंदों में पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से बनाया। समद ने 108 गेंदों पर नाबाद 108 रन बनाए, जिससे जम्मू-कश्मीर ने ओडिशा के खिलाफ चौथे दिन 269 रनों का टारगेट रखा है।
यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ने मचाया धमाल, रच दिया इतिहास
2020 में हैदराबाद में शामिल हुए थे समद
समद के फर्स्ट क्लास करियर पर नजर दौड़ाई जाए तो उन्होंने 25 मैचों में छह शतकों के साथ 1400 से ज्यादा रन बनाए हैं। समद की आक्रामक बल्लेबाजी की क्षमता को सनराइजर्स हैदराबाद ने पहचाना और 2020 में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। समद ने 2020-2024 के बीच पांच सीजन में हैदराबाद के लिए 50 मैच खेले और 36 छक्कों की मदद से 550 से ज्यादा रन बनाए।
इरफान पठान को दिया सफलता का क्रेडिट
समद ने अपनी शुरुआती सफलता का श्रेय भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान को दिया था, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर के मेंटॉर के रूप में 2018 में जम्मू के साइंस कॉलेज ग्राउंड में ट्रायल के दौरान उन्हें देखा था।
यह भी पढ़ें: कभी नहीं टूट पाएगा क्रिकेट इतिहास का ये रिकॉर्ड, भारतीय दिग्गज ने किया था बड़ा कारनामा
संबंधित खबरें
आयरलैंड के स्टार गेंदबाज बेन वाइट ने किया संन्यास का ऐलान, 28 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
31 mins agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
1 hr agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
8 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
8 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
9 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
9 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
10 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
10 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
10 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines