Rohit Retirement Ab Devilliers: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने के साथ ही रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरों पर पूर्व विराम लगा दिया। रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया था कि वह अभी इस फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में कमाल का रहा। वहीं, फाइनल मुकाबले में भी रोहित का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 76 रन की धांसू पारी खेली। रोहित के रिटायरमेंट को लेकर अब एबी डिविलियर्स का बयान सामने आया है। एबी का कहना है कि हिटमैन के हालिया रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें अभी संन्यास लेने की कोई जरूरत नहीं है।
रोहित के रिटायरमेंट पर क्या बोले रोहित?
एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “वो क्यों ही रिटायर होंगे? सिर्फ बतौर कप्तान ही नहीं, बल्कि बल्लेबाज के तौर पर भी उनका रिकॉर्ड जबरदस्त है। फाइनल में खेली 76 रन की पारी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दी थी और टीम की जीत की नींव रखी थी। इसके साथ ही दबाव के समय में रोहित टीम को आगे से लीड करते हुए दिखाई दिए। रोहित शर्मा को किसी भी कारण से रिटायर होने की जरूरत नहीं है। उनकी किसी भी वजह से आलोचना नहीं होनी चाहिए। रोहित के रिकॉर्ड उनकी काबिलियत को दर्शाते हैं।”
साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने आगे कहा, “अगर आप दूसरे कप्तानों से तुलना करेंगे, तो रोहित का बतौर कप्तान जीत प्रतिशत 74 का है, जो पूर्व कप्तानों के मुकाबले सबसे बेहतर है। अगर वह आगे भी कैप्टेंसी करना जारी रखते हैं तो वह वनडे क्रिकेट के सबसे बेस्ट कप्तानों में से एक बनेंगे। रोहित ने खुद भी इन सभी तरह की अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया है।”
9 महीने में दूसरी आईसीसी ट्रॉफी
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 9 महीने में दूसरी आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। साल 2024 में रोहित की अगुवाई में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज की धरती पर खेले गए टी-20 विश्व कप को अपने नाम किया था। खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को मात दी थी। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित की कैप्टेंसी में टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए तीसरी बार ट्रॉफी को अपने नाम किया। रोहित ने अपनी शानदार कप्तानी से खूब वाहवाही बटोरी।
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज, मोहम्मद सिराज को हुआ नुकसान
11 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
35 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
1 hr agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
4 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines