Ab Devilliers Top 5 ODI Batsman: अपने करियर के दौरान दुनियाभर के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले एबी डिविलियर्स ने वनडे क्रिकेट के ऑलटाइम पांच बैटर्स चुने हैं। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने अपनी लिस्ट में तीन भारतीय प्लेयर्स को शामिल किया है। एबी की लिस्ट में जैक कैलिस भी अपने जगह बनाने में सफल रहे हैं। वहीं, डिविलियर्स ने रिकी पोंटिंग को भी 50 ओवर के फॉर्मेट के दमदार बल्लेबाजों में चुना है। हालांकि, डिविलियर्स ने अपनी लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम ना रखते हुए हर किसी को चौंका दिया है।
डिविलियर्स ने चुने पांच बेस्ट बल्लेबाज
एबी डिविलियर्स ने वनडे क्रिकेट के पांच बेस्ट बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर को रखा है। सचिन इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वनडे में मास्टर ब्लास्टर के नाम 18,426 रन दर्ज हैं, जिसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल हैं। डिविलियर्स ने एमएस धोनी को भी अपनी लिस्ट में जगह दी है। माही ने एकदिवसीय क्रिकेट में खेले 350 मैचों में 10,773 रन ठोके। इस दौरान धोनी के बल्ले से 10 शतक और 73 फिफ्टी निकली। डिविलियर्स ने आरसीबी में अपने जोड़ीदार रहे विराट कोहली को भी वनडे क्रिकेट का दिग्गज बल्लेबाज बताया है। 50 ओवर के फॉर्मेट में किंग कोहली के नाम सबसे ज्यादा शतक दर्ज हैं। विराट वनडे में 51 शतक ठोक चुके हैं। कोहली वनडे में 14 हजार से ज्यादा रन भी जड़ चुके हैं।
एबी ने पांच बल्लेबाजों की लिस्ट में रिकी पोंटिंग को भी शुमार किया है। पोंटिंग ने 375 एकदिवसीय मैचों में 13,704 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतक और 82 अर्धशतक निकले। साउथ अफ्रीका के लिए बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाने वाले जैक कैलिस को भी डिविलियर्स ने वनडे के दिग्गज बल्लेबाजों की लिस्ट में जगह दी है। कैलिस ने अपने करियर में कुल 11,579 रन ठोक, जिसमें 17 शतक और 86 फिफ्टी शामिल रही। कैलिस ने 273 विकेट भी अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
15 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
38 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
4 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines