India Most Educated Cricketer: मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम में कई खिलाड़ी अपने खेल से दुनिया भर में पहचान बना चुके हैं। हालांकि खेलने के चक्कर में कई खिलाड़ी अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान नहीं देते हैं। हालांकि इतिहास में एक ऐसा भी भारतीय खिलाड़ी रहा है, जो सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा है। इस खिलाड़ी ने एस्ट्रो फिजिक्स में PHD की डिग्री भी हासिल की है। वो खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि पूर्व तेज गेंदबाज आविष्कार माधव साल्वी (Aavishkar Madhav Salvi) हैं।
कौन हैं ये खिलाड़ी?
आविष्कार माधव साल्वी अपने जमाने के जाने माने खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने मुंबई के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेला है। शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम से भी खेलने का मौका मिला। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2003 में डेब्यू किया था। हालांकि भारत के लिए वह लंबा नहीं खेल सके। वह केवल 4 वनडे मैच ही भारत के लिए खेल सके। उन्होंने इस दौरान 4 विकेट भी झटके थे। हालांकि साल 2003 में ही उन्होंने भारत के लिए आखिरी मुकाबला खेला था।
ऐसी रही पढ़ाई लिखाई
आविष्कार माधव साल्वी का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुंबई से ही पूरी की थी। हालांकि क्रिकेट की वजह से उन्होंने पढ़ाई लिखाई नहीं छोड़ी। उन्होंने पहले ग्रेजुएशन और बाद में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने एस्ट्रो-फिजिक्स में पीएचडी की डिग्री हासिल की है।
मुंबई के लिए उन्होंने 62 प्रथम श्रेणी मैच में 169 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा 52 लिस्ट A मैच में उन्होंने 71 विकेट चटकाए। वहीं 19 टी-20 मैच में साल्वे ने 18 विकेट अपने नाम किए।
बतौर कोच खुद को किया साबित
साल्वी भले ही बतौर खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी धाक नहीं जमा सके। लेकिन कोचिंग की दुनिया में उन्होंने अपना नाम बनाया। उन्होंने ओमान क्रिकेट टीम को कोचिंग दी है। साल्वे, साल 2018 में पुडुचेरी की घरेलू टीम के कोच रहे। इसके बाद साल्वे पंजाब टीम के कोच भी बने थे। उनकी कोचिंग में पंजाब ने साल 2024 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी जीती थी।
ये भी पढ़ें: सिर्फ मुशीर खान नहीं बल्कि इन 5 खिलाड़ियों का हो चुका है भयानक एक्सीडेंट, एक तो महिला की ले चुका जान
संबंधित खबरें
साउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
37 mins agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
56 mins agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
1 hr agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
2 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
3 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines