Aaron Jones: 6 अक्टूबर को कैरेबियन प्रीमियर लीग का फाइनल मैच गुयाना अमेजन वॉरियर्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच खेला गया था। इस मैच में सेंट लूसिया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए एरॉन जोन्स ने ताबड़तोड़ पारी खेली और अपनी टीम को खिताब जीता दिया। सेंट लूसिया की मालकिन प्रिति जिंटा भी हैं। उनकी टीम ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 में इतिहास रचते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। एरॉन जोन्स की ताबाड़तोड़ पारी अब चर्चा में आ चुकी है।
एरॉन जोन्स की ताबड़तोड़ पारी
इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली सेंट लूसिया की ओर से एरॉन जोन्स मैच के हीरो रहे। उन्होंने मुश्किल परिस्थिति में टीम के लिए रन बनाए। रॉस्टन चेस के साथ उन्होंने पारी को संभाला और टीम के लिए अंत तक खड़े रहे। एरॉन जोन्स ने इस मैच में 31 गेंदों में 48 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी पारी के दौरान इस बल्लेबाज ने 4 छक्के के अलावा 2 चौके जड़े। उन्होंने 154.83 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी कर विरोधी गेंदबाजों का धुआं उड़ा दिया।
मैच का लेखा जोखा
पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी गुयाना की ओर से सलामी बल्लेबाज मोईन अली ने 20 गेंदों में 14 रन बनाए, जबकि रहमानुल्लाह गुरबाज ने 0 रन बनाए। इसके बाद शाई होप ने थोड़ी देर मोर्चा संभाला लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और महज 22 रन पर आउट हो गए। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी नहीं खेल सका, जिसकी वजह से गुयाना ने 20 ओवर में 138/8 रन बनाए थे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट लूसिया ने 18.1 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। फाफ डु प्लेसिस ने 21 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि जॉनसन चार्ल्स ने 7 रनों का योगदान दिया। लूसिया की ओर से एरॉन जोन्स के अलावा रॉस्टन चेस ने 22 गेंदों में 39 रन बनाए और 11 गेंदें शेष रहते ही मुकाबला जीता दिया।
ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया
संबंधित खबरें
20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
53 secs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
28 mins agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
51 mins agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
1 hr agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
1 hr agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
2 hrs agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
3 hrs agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines