Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का गुस्सा भड़क उठा है। हरभजन सिंह ने महिला डॉक्टर के साथ हुई इस दरिंदगी की घटना को लेकर अपनी आवाज उठाई है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पत्र लिखकर इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। हरभजन सिंह के पत्र को पाते ही पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने एक्शन लिया है।
हरभजन सिंह ने पत्र में की ये मांग
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र को साझा किया है। उन्होंने इस पत्र को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ‘कोलकाता रेप और हत्या की पीड़िता को न्याय में देरी पर गहरी पीड़ा के साथ, जिसने हमारी अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया। मैंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल को ये आग्राह किया है कि इस घटना को लेकर तेजी से और निर्णायक तरीके से काम किया जाए। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता।
इस जघन्य अपराध के अपराधियों को कानून की पूरी सजा का सामना करना होगा और सजा उदाहरण बनाने वाली होनी चाहिए। सिर्फ इसी तरह हम अपने सिस्टम में विश्वास बहाल करना शुरू कर सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि ऐसी घटना दोबारा न हो। हम एक ऐसा समाज बनाएं जहां हर महिला सुरक्षित और संरक्षित महसूस करे। हमें खुद से पूछना चाहिए, अगर अभी नहीं तो कब? मुझे लगता है, अब एक्शन का समय आ गया है। यहां देखें भज्जी का पत्र-
यह भी पढ़ें : ‘मैं हमेशा लड़ती रहूंगी…’ घर पहुंचते ही Vinesh Phogat ने कही बड़ी बात, पति ने फिर दिखाया गुस्सा
राज्यपाल ने लिया एक्शन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने हरभजन सिंह के इस पत्र पर फौरन एक्शन लिया। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की एक आपातकालीन बैठक बुलाई है, ताकि उन्हें 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में की गई कार्रवाई से अवगत कराया जा सके। राजभवन की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया कि ‘आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई दुखद घटना पर अपनी पीड़ा व्यक्त करने वाले हरभजन सिंह के पत्र पर राज्यपाल ने त्वरित कार्रवाई की है। राज्यपाल ने बंगाल समाज के विभिन्न वर्गों की एक आपातकालीन बैठक बुलाई है, ताकि उन्हें मामले में की गई कार्रवाई से अवगत कराया जा सके और इस संबंध में उनकी राय ली जा सके। राज्यपाल की ओर से हरभजन सिंह को भी अब तक की कार्रवाई से अवगत कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें : ‘भगवान तुम्हें बुद्धि दे’ Vinesh Phogat पर क्यों भड़क उठे जीजा? बहन ने भी नहीं दिया साथ
कब और कहां हुई थी घटना
कोलकाता में स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमीनार हॉल में 9 अगस्त की रात एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और फिर हत्या की घटना हुई थी। इस घटना के मुख्य आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन जांच एजेंसियों ने अभी तक अपराध में शामिल अन्य लोगों की पहचान नहीं कर पाईं हैं। ऐसे में इस अपराध के खिलाफ लोगों में व्यापक आक्रोश है और देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें : मोहम्मद शमी की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगी मैदान पर एंट्री?
संबंधित खबरें
दूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
7 mins agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
13 mins agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
41 mins agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
50 mins agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
1 hr agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
2 hrs agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
3 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका, डेरिल मिचेल भी लौटे पवेलियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines