Aamir Jamal Stunning Catch: क्रिकेट के गेम में यूं तो हर मैच में कई कैच पकड़े जाते हैं, लेकिन कुछ कैच ऐसे होते हैं, जिनको देखकर मुंह से सिर्फ एक शब्द निकलता है ‘वाह’। कुछ ऐसा ही कारनामा पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में देखने को मिला है। पाकिस्तान के फील्डर आमिर जमाल ने हवा में गोता लगाते हुए अद्भुत कैच लपका है। जमाल ने महज चंद सेकंड में रिएक्ट करते हुए इंग्लिश कप्तान ओली पोप की पारी का अंत कर दिया। पोप एक बार फिर बल्ले से छाप छोड़ने में नाकाम रहे और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
जमाल ने लपका हैरतअंगेज कैच
पाकिस्तान द्वारा पहली पारी में बनाए गए 556 रन के जवाब में इंग्लैंड की ओर से पारी की शुरुआत करने के लिए ओली पोप और जैक क्राउली की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी। दूसरे ओवर में ओली पोप को नसीम शाह की एक गेंद शॉर्ट पिच मिली, जिसका इंग्लिश कप्तान ने पूरा फायदा उठाने का मन बनाया। पोप ने गेंद पर जोरदार प्रहार किया, लेकिन इस शॉट और बाउंड्री के बीच में आमिर जमाल हवा में गोता लगाते हुए कूद पड़े।
तेजी से अपनी तरफ आती गेंद पर जमाल ने छलांग लगाते हुए जोर से झपट्टा मारा और एक ही हाथ से शानदार कैच पकड़ते हुए पोप की पारी का अंत कर दिया। इंग्लैंड के कप्तान के हाव-भाव से साफतौर पर नजर आया कि उन्हें भी यकीन नहीं हुआ कि जमाल ने यह कैच कैसे लपक लिया। पोप को बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा।
पाकिस्तान के बल्लेबाजों का रहा बोलबाला
टेस्ट के दूसरे दिन भी पाकिस्तान के बल्लेबाजों का बोलबाला रहा। टीम ने पहली पारी में 556 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। शान मसूद और अब्दुला शफीक के शतक के बाद निचले क्रम में आगा सलमान ने भी बल्ले से धमाल मचाया और 1044 रन की नाबाद पारी खेली। सलमान ने अपनी इस पारी के दौरान 10 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के जमाए। इससे पहले टेस्ट के पहले दिन मसूद और शफीक ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली। मसूद ने 177 गेंदों पर 151 रन की दमदार पारी खेली। वहीं, शफीक ने 184 गेंदों में 102 रन की धांसू पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए मिलकर 253 रन की साझेदारी निभाई और कई बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
22 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
29 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines