यह कैच नहीं देखा तो क्या ही देखा! बीच मैदान पर सुपरमैन बना पाकिस्तानी फील्डर, मुंह ताकते रह गए इंग्लिश कप्तान

पाकिस्तान के फील्डर ने मुल्तान के मैदान पर ऐसा कैच लपका है, जिससे देखकर आपकी भी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। आमिर जमाल ने हवा में छलांग लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा। ओली पोप एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप रहे और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

Untitled design (13)

Aamir Jamal Catch

Aamir Jamal Stunning Catch: क्रिकेट के गेम में यूं तो हर मैच में कई कैच पकड़े जाते हैं, लेकिन कुछ कैच ऐसे होते हैं, जिनको देखकर मुंह से सिर्फ एक शब्द निकलता है ‘वाह’। कुछ ऐसा ही कारनामा पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में देखने को मिला है। पाकिस्तान के फील्डर आमिर जमाल ने हवा में गोता लगाते हुए अद्भुत कैच लपका है। जमाल ने महज चंद सेकंड में रिएक्ट करते हुए इंग्लिश कप्तान ओली पोप की पारी का अंत कर दिया। पोप एक बार फिर बल्ले से छाप छोड़ने में नाकाम रहे और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

विज्ञापन

जमाल ने लपका हैरतअंगेज कैच

पाकिस्तान द्वारा पहली पारी में बनाए गए 556 रन के जवाब में इंग्लैंड की ओर से पारी की शुरुआत करने के लिए ओली पोप और जैक क्राउली की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी। दूसरे ओवर में ओली पोप को नसीम शाह की एक गेंद शॉर्ट पिच मिली, जिसका इंग्लिश कप्तान ने पूरा फायदा उठाने का मन बनाया। पोप ने गेंद पर जोरदार प्रहार किया, लेकिन इस शॉट और बाउंड्री के बीच में आमिर जमाल हवा में गोता लगाते हुए कूद पड़े।

विज्ञापन

तेजी से अपनी तरफ आती गेंद पर जमाल ने छलांग लगाते हुए जोर से झपट्टा मारा और एक ही हाथ से शानदार कैच पकड़ते हुए पोप की पारी का अंत कर दिया। इंग्लैंड के कप्तान के हाव-भाव से साफतौर पर नजर आया कि उन्हें भी यकीन नहीं हुआ कि जमाल ने यह कैच कैसे लपक लिया। पोप को बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा।

विज्ञापन

पाकिस्तान के बल्लेबाजों का रहा बोलबाला

टेस्ट के दूसरे दिन भी पाकिस्तान के बल्लेबाजों का बोलबाला रहा। टीम ने पहली पारी में 556 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। शान मसूद और अब्दुला शफीक के शतक के बाद निचले क्रम में आगा सलमान ने भी बल्ले से धमाल मचाया और 1044 रन की नाबाद पारी खेली। सलमान ने अपनी इस पारी के दौरान 10 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के जमाए। इससे पहले टेस्ट के पहले दिन मसूद और शफीक ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली। मसूद ने 177 गेंदों पर 151 रन की दमदार पारी खेली। वहीं, शफीक ने 184 गेंदों में 102 रन की धांसू पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए मिलकर 253 रन की साझेदारी निभाई और कई बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ