Ramandeep Singh IND vs SA: चार मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर है। सेंचुरियन में सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत साउथ अफ्रीका से होनी है। दूसरे मुकाबले में मिली हार के बाद माना जा रहा है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव कर सकते हैं। गकेबरहा में खेले गए दूसरे टी-20 में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। इस बीच, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने केकेआर के खिलाड़ी को तीसरे टी-20 में प्लेइंग इलेवन में मौका देने की मांग की है। आकाश का कहना है कि इस प्लेयर के अंतिम ग्यारह में शामिल होने से टीम का बैलेंस बेहतर हो जाएगा।
आकाश की चाहत इस खिलाड़ी को मिले मौका
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए तीसरे टी-20 मुकाबले में रमनदीप सिंह को मौका देने की गुजारिश की है। आकाश ने कहा, “मुझे लगता है कि तीसरे टी-20 में रमनदीप सिंह को डेब्यू करने का मौका मिलना चाहिए। मैं आपको बताता हूं क्यों। गेराल्ड कोएत्जी क्या करते हैं? वह नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने आते हैं और बल्ले से अहम योगदान देते हैं। अगर आप भारतीय टीम की स्थिति को देखिए, तो पहले मैच में टीम ने छह विकेट सिर्फ 35 रन जोड़कर गंवाए। वहीं, दूसरे मैच में टीम के बैटर्स आखिरी 5 ओवरों में महज 30-35 रन ही बना सके।”
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा, “काफी कम रन बने, क्योंकि हमारे पास इनिंग के आखिर में कोई भरोसोमंद बल्लेबाज मौजूद नहीं था। साफ शब्दों में कहा जाए, तो बैटिंग ऑर्डर में गहराई नहीं है। टी-20 क्रिकेट में आप ऐसे चार प्लेयर्स को टीम में नहीं रख सकते हैं, जो नंबर 11 पर खेलते हों। ऐसे में जरूरी है कि आपके पास एक ऐसा खिलाड़ी हो, जो नंबर आठ पर अहम योगदान दे सके। इसी वजह से मुझे लगता है कि रमनदीप को मौका मिलना चाहिए। ऑलराउंडर होने के नाते रमनदीप ठीक-ठाक पेस से गेंदबाजी कर लेते हैं, बल्ले से अहम योगदान दे सकते हैं और इसके साथ ही बढ़िया फील्डर भी हैं।”
दमदार रहा है रमनदीप का प्रदर्शन
रमनदीप सिंह का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में कमाल का रहा है। एमर्जिंग एशिया कप में इंडिया-ए की ओर से खेलते हुए रमनदीप ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसके साथ ही उनकी फील्डिंग भी कमाल की रही थी। आईपीएल 2024 में केकेआर की ओर से खेलते हुए भी रमनदीप अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से महफिल लूटने में सफल रहे थे। यही वजह है कि रमनदीप को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया है।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
19 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
41 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines