IPL 2025: आकाश चोपड़ा ने चुनी KKR की धांसू प्लेइंग इलेवन, 4 'खूंखार' खिलाड़ी को दिया एक साथ मौका
IPL 2025: आईपीएल 2025 में केकेआर अपना पहला मैच आरसीबी के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

IPL 2025: 2 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 में अपने तीसरे खिताब जीतने की नियत से मैदान में उतरने के लिए तैयार है। पिछली बार भी केकेआर ने शानदार प्रदर्शन किया था और खिताब पर कब्जा जमाया था। इस बार भी केकेआर में दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2025 के लिए अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है, जिसमें उन्होंने 4 खूंखार खिलाड़ी को मौका दिया है।
आकाश ने सलामी बल्लेबाज के रूप में सुनील नरेन और क्विंटन डी कॉक को मौका दिया है। दोनों ही विदेशी खिलाड़ी हैं और ताबड़तोड़ शुरुआत करने के लिए माहिर हैं। सुनील ने पिछले सीजन भी केकेआर के लिए खूब रन बनाए थे। इसके अलावा डी कॉक भी शुरुआत में आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।
नंबर 3 पर अजिंक्य रहाणे को मौका मिला है। रहाणे केकेआर के कप्तान भी हैं। इसके अलावा नंबर 4 पर वेंकटेश अय्यर को आकाश ने शामिल किया है। अय्यर केकेआर के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2024 में भी वेंकटेश ने रनों का अंबार लगाया था। लोअर मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह और आंद्रे रसल को मौका मिला है। दोनों खिलाड़ी कई सालों से केकेआर के लिए इस नंबर पर धमाल मचा रहे हैं। रिंकू और रसल बड़े फीनिशर हैं, जो किसी भी वक्त मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं। इसके अलावा आकाश ने रमनदीप को मौका दिया है, जिन्होंने पिछले सीजन अपनी बल्लेबाजी से तबाही मचाई थी।
इसके अलावा गेंदबाजी विभाग में उन्होंने हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन/एनरिक नॉर्खिया में किसी एक को मौका देने पर विचार किया है। इसके अलावा उन्होंने वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोरा को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।
सुनील नारेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान) वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसल , रमनदीप सिंह, हर्षित राणा , स्पेंसर जॉनसन/एनरिक नॉर्खिया, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा।
Sunil Narine ✈️
Quinton de Kock (WK) ✈️
Ajinkya Rahane(c)
Venkatesh Iyer
Rinku Singh
Andre Russell ✈️
Ramandeep Singh
Harshit Rana
Spencer Johnson/Nortje ✈️
Varun Chakaravarthy
Vaibhav AroraImpact – Manish Pandey/Angkrish Raghuvanshi – Vaibhav Arora/Mayank Markande (Bowler…
— Aakash Chopra (@cricketaakash) March 19, 2025
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: