Champions Trophy 2024: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। टीम में उनकी जगह पर हर्षित राणा को शामिल किया गया है। वहीं, अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह हर्षित राणा को शामिल करने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बुमराह की जगह कोई नहीं ले सकता है।
वरुण चक्रवर्ती को शामिल करने को लेकर कही ये बात
वरुण चक्रवर्ती के टीम में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा, “उन्होंने वरुण को शामिल किया है और यशस्वी जायसवाल को बाहर किया है। ऐसा करने के बाद अब हमारे पास पांच स्पिनर हैं। आपको इतने सारे स्पिनरों की क्या जरूरत है? मुझे लगा कि भारतीय टीम यशस्वी को बाहर कर सकती है, लेकिन उसके लिए एक तेज गेंदबाज़ और वाशिंगटन सुंदर की जगह वरुण को रख सकती है। मुझे इसमें जो खतरा नजर आ रहा है, वह यह है कि आप कुलदीप से आगे वरुण को खिला सकते हैं ।”
नहीं ले सकता है कोई बुमराह की जगह
आकाश चोपड़ा ने नई गेंद के साथ हर्षित राणा की क्षमता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वो इग्लैंड वनडे सीरीज में महंगे साबित हुए थे। उन्होंने कहा, “इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों के लिए हर्षित राणा को टीम में शामिल किया और फिर उन्होंने तीसरा मैच भी खेला। वो हर्षित राणा को तैयार कर रहे हैं। हालांकि वो बुमराह जैसे नहीं है क्योंकि बुमराह जैसा कोई नहीं है। ”
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद। शमी, अर्शदीप सिंह, रविंद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।
संबंधित खबरें
'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
1 hr ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
2 hrs agoपृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 hrs ago100 मैचों में 78 जीत के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया? इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
3 hrs agoएबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक WCL 2026 में किया कमाल
4 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से ऋतुराज गायकवाड़ का बाहर होना लगभग तय, ये रही बड़ी वजह
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, चेतेश्वर पुजारा ने पहले टी-20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs agoविराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन? वसीम जाफर ने बताया बाएं हाथ के बल्लेबाज का नाम
6 hrs agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, कोट-पैंट और चश्मे में नया लुक देख फैंस के उड़े होश!
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines