IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं. भारतीय टीम में अब तक एक खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला है, जिसके बाद आकाश चोपड़ा ने भारतीय मैनेजमेंट पर भड़ास निकाली है. उन्होंने टीम मैनेजमेंट को बड़ा सुझाव भी दिया है.
आकाश चोपड़ा टीम मैनेजमेंट पर भड़के
आकाश चोपड़ा का मानना है कि टीम मैनेजमेंट कुलदीप यादव के साथ सही व्यवहार नहीं कर रही है. उन्हें ज्यादातर समय प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया जाता है. उन्होंने कहा “उन्होंने इतने साल खेल लिए, लेकिन कुछ मैच ही खेले. जैसे ही कोई थोड़ा बेहतर करता है, उसे उनसे आगे खिला दिया जाता है या फिर किसी ऑलराउंडर को, जो बल्लेबाजी भी कर सके, उनसे आगे मौका दे दिया जाता है. इसलिए, कुलदीप यादव के लिए जगह न बना पाना एक बहुत बड़ी विडंबना है. खासकर वनडे क्रिकेट की बात करें, जहां बीच के ओवर थोड़े धीमे होते हैं, तो आपको एक विकेट लेने वाले गेंदबाज की जरूरत होती है. ऐसे में कुलदीप यादव के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचना, मुझे लगता है कि यह थोड़ा दुखद है.”
उन्होंने आगे कहा “जितना आप उसके बारे में सोचते हैं उतना ही आपको महसूस होता है कि क्या हो रहा है? इस इंसान के साथ कभी न्याय क्यों नहीं होता? इस खिलाड़ी को सही से मौका क्यों नहीं मिलता है. हम उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है. ये अलग-अलग फॉर्मेट में हुआ है, ये भारत में और बार हुआ है.
कुलदीप का कैसा रहा है हालिया प्रदर्शन?
अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में कुलदीप यादव को भारत की ओर से केवल 1 मैच खेलने का मौका मिला था. हालांकि इस मैच में वह एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर सके. इसके अलावा इस सीरीज के भी 2 मैच में उन्हें बाहर बैठना पड़ा था. कुलदीप ने भारत के लिए 121 वनडे मैच में 194 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा बोलबाला, जानें लॉर्डस में कैसा रहेगा पिच का मिजाज
संबंधित खबरें
Asian Champions Trophy के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 mins agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
35 mins agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
48 mins agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
1 hr agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
1 hr agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
2 hrs agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
3 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines