Today IPL Match 23 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है? जानिए कब और कहां होगी टक्कर

IPL 2026 Today Match 23 May 2026: आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है और प्लेऑफ के लिए अब तक 3 टीमें तय हो चुकी हैं. वहीं, एक स्थान के लिए 4 टीमों के बीच जंग चल रही है. प्लेऑफ की रोमांचक रेस के बीच आईपीएल 2026 में आज एक और जबरदस्त मुकाबला होने वाला है.

IPL 2026

IPL 2026

Today IPL Match 23 May 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ हो गई है. आईपीएल 2026 प्लेऑफ के लिए अब तक 3 टीमें तय हो चुकी हैं, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का नाम शामिल हैं. अब चौथे और आखिरी स्थान के लिए लिए 4 टीमों (RR, PBKS, KKR और DC) के बीच जंग जारी है. ऐसे में आज होने वाला मुकाबला पॉइंट्स टेबल और प्लेऑफ की रेस में फेरबदल कर सकता है. तो चलिए जानते हैं IPL 2026 में आज किसका-किसका मुकाबला है?

विज्ञापन

आज किसका-किसका मैच है? (IPL 2026 Today Match)

प्लेऑफ की रोमांचक जंग के बीच आज (23 मई) आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. एक तरफ पंजाब की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और 13 में से 7 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में फिलहाल 5वें नंबर पर मौजूद है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने शुरुआती 7 मैचों में 6 जीत दर्ज कर खुद को खिताब का मजबूत दावेदार साबित किया था, लेकिन अब टीम लगातार 6 मुकाबले हार चुकी है. इस खराब दौर ने उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों को मुश्किल में डाल दिया है. अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को अपने आखिरी लीग मैच में LSG को हर हाल में हराना होगा.

विज्ञापन

हालांकि, सिर्फ जीत काफी नहीं होगी, क्योंकि टीम की किस्मत अब रविवार को होने वाले दो मुकाबलों पर भी निर्भर करेगी. पंजाब चाहेगी कि मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों अपने-अपने मैच हार जाएं. वहीं, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह सीजन काफी निराशाजनक रहा है और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. लखनऊ को 13 में से 9 मैच में हार मिली है, जबकि टीम सिर्फ 4 जीत दर्ज कर सकी. अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. इसके बावजूद लखनऊ को अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में हालिया प्रदर्शन से आत्मविश्वास मिलेगा, जहां उन्होंने RCB और CSK जैसी मजबूत टीमों को हराया था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

IPL 2026 में आज का मैच, कब और कहां होगा? (IPL 2026 Today Match Schedule, 23 may 2026, Saturday)

आज किसका मैच हैकहां होगा मुकाबलामैच का समय
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स (LSG vs PBKS)लखनऊ (इकाना स्टेडियम)शाम 7:30 बजे

आईपीएल में लखनऊ और पंजाब के आमने-सामने के आंकड़े (LSG vs PBKS Head To Head Stats In IPL)

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो PBKS का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. IPL के इतिहास में अब तक 7 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें पंजाब ने 4 मैच अपने नाम किए हैं और लखनऊ ने 3 मैच जीते हैं. आज का मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने जा रहा है, जहां पंजाब ने LSG के खिलाफ अपने तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- प्रियांश आर्य पर कमेंट कर फिर विवादों में अर्शदीप सिंह, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड (Full Squad)

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिशेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, अवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्टजे, जोश इंग्लिस, मोहसिन खान, नमन तिवारी, आकाश महाराज सिंह, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन कपूर. तेंदुलकर, अक्षत रघुवंशी.

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, मिशेल ओवेन, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशक, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, पाइला अविनाश, यश ठाकुर, हरनूर सिंह, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ