हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Kiska Match Hai | Today Match 14 June 2026: आज किसका मैच है? भारत-पाकिस्तान समेत 3 बड़े मुकाबले, जानें मैच टाइमिंग और वेन्यू की पूरी डिटेल्स

Today Cricket Match 14 June 2026: 14 जून को क्रिकेट के मैदान पर तीन बड़े मुकाबले खेले जाएंगे. एक तरफ भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा, तो वहीं बांग्लादेश-ऑस्ट्रेलिया व वेस्टइंडीज-श्रीलंका की टीमें भी एक्शन में होंगी. यहां जानिए इन मैचों से जुड़ी सभी डिटेल्स.

विज्ञापन
India vs Pakistan Women

Today Cricket Match 14 June 2026: क्रिकेट फैंस के लिए 14 जून का दिन बेहद रोमांचक और दिलचस्प रहने वाला है, क्योंकि आज एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलने वाला है. भारत-पाकिस्तान मैच के अलावा, आज दो और बड़े मुकाबले भी खेले जाएंगे. एक तरफ बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी, तो दूसरी तरफ वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टक्कर होने वाली है. तो चलिए आपको इन मुकाबलों से जुड़ी जानकारी देते हैं और बताते हैं कि ये मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे.

आज किसका-किसका मैच है?

14 जून को क्रिकेट में सबसे बड़ा मुकाबला ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच होने वाला है, जिसपर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी रहने वाली हैं. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है. इसके अलावा, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया (Bangladesh vs Australia) के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाना है. वहीं, वेस्टइंडीज और श्रीलंका (West Indies vs Sri Lanka) के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच यह मुकाबला 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों टीमों की कप्तान शाम 6:30 बजे मैदान पर उतरेंगी.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा BAN vs AUS और WI vs SL मैच?

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे शुरू होगा. वहीं, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से खेला जाएगा.

IND W vs PAK W: किसका पलड़ा है भारी?

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच टी20 क्रिकेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो भारतीय टीम का दबदबा साफ दिखाई देता है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिनमें टीम इंडिया ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं पाकिस्तान की टीम सिर्फ 3 मैच जीतने में सफल रही है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-IND vs AFG: रोहित शर्मा ने 11 रन बनाते ही बनाया बड़ा रिकॉर्ड, सहवाग के खास क्लब में हुए शामिल

IND W vs PAK W: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.

पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Viral Video: चीते की फुर्ती से शुभमन गिल ने लपका थ्रिलर कैच, हैरान रह गए गजनफर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola