KKR vs RCB: विराट कोहली की दीवानगी पड़ी महंगी!फैन को खानी पड़ी जेल की हवा

KKR vs RC: केकेआर बनाम आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का पहला मैच खेला गया था। इस मैच में एक प्रशंसक, नियम का उल्लंघन करते हुए विराट कोहली से मिलने पहुंचा था, जो अब उसे महंगा पड़ने वाला है।

Virat Kohli (13)

KKR vs RCB: 22 मार्च को केकेआर बनाम आरसीबी के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को आरसीबी ने अपने नाम किया। मैच में जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे, तब एक फैन बैरिकेट तोड़कर विराट कोहली के पास पहुंच गया था। इसके बाद सिक्योरिटी गार्डने इस फैन को मैदान से बाहर निकाल दिया था। अब ऐसा करना इस फैन को भारी पड़ गया है।

विज्ञापन

फैन को पड़ा महंगा

आईपीएल 205 का पहला मैच केकेआर बनाम आरसीबी के बीच खेला गया था। ये मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डेन्स मैदान पर खेला गया था। मैच में जब आरसीबी बल्लेबाजी कर रही थी, तब इस दौरान एक फैन बैरिकेटिंग तोड़ते हुए मैदान पर घुस गया। फैन विराट कोहली के कदमों में जाकर गिर गया था। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने इस फैन को बाहर किया था। रेव स्पोर्ट्स के मुताबिक अब इस फैन को धारा 329 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी

विराट कोहली ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए बेहतरीन खेल दिखाया था। विराट ने इस मैच में 36 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए थे। पहले ही मैच में विराट ने शानदार बल्लेबाजी कर दिखा दिया कि वह आगामी मैचों में आरसीबी के लिए अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। विराट इस मैच में शानदार लय में दिखे थे। उन्होंने लगभग चारों ओर शॉट खेला था।

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 174/8 रन बनाए थे। कोलकाता की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बनाए थे। उन्होंने 31 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली थी, जिसके जवाब में आरसीबी ने 16.2 ओवर में ही रन चेज कर लिया। आरसीबी ने आईपीएल 2025 में अपना अभियान शानदार अंदाज में शुरू किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ