Delhi Police Constable Sonika Yadav: दिल्ली पुलिस की 31 वर्षीय कॉन्स्टेबल सोनिका यादव ने यह साबित कर दिया है कि ‘मां बनना कमजोरी नहीं बल्कि ताकत की सबसे बड़ी पहचान है.’ उन्होंने ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2025-26 में भाग लेते हुए 145 किलो वजन उठाकर अद्भुत मिसाल कायम की है. मगर खास बात यह है कि सोनिका ने यह उपलब्धि अपने 7वें महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान हासिल की है, जो किसी प्रेरणा से कम नहीं है. उनके इस जज्बे की हर तरफ तारिफ हो रही है.
प्रेग्नेंसी कोई बीमारी नहीं- सोनिका
‘मैं चाहती हूं कि लोग प्रेग्नेंसी को बीमारी की तरह न देखें. सही मार्गदर्शन मिले तो महिलाएं फिटनेस और अपने सपनों दोनों को साथ निभा सकती हैं.’ उनकी यह सोच आज देशभर की महिलाओं के लिए एक नई प्रेरणा बन चुकी है. सोनिका मंच पर जाकर इस तरह का कमाल दिखाएंगी, ऐसा वहां मौजूद लोगों को बिल्कुल अंदाजा नहीं था. सोनिका इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही थी, इस बात से ही लोगों ने उनकी हौसला अफजाई करना शुरू कर दिया था. मगर उनकी जीत से सबका दिल खुश हो गया.
ये भी पढ़ें-आया चक्रवात ‘मोंथा’, यूपी-दिल्ली-बिहार समेत इन 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट
2023 में शुरू की पावरलिफ्टिंग
2023 में पावरलिफ्टिंग की शुरुआत करने वाली सोनिका ने ग्लोबल एथलीट्स से ऑनलाइन सलाह लेकर एक्सपर्ट सुपरविजन में खुद को ट्रेन किया था. उनकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उन्होंने इस प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया.
प्रेग्नेंसी में भी चालू रखी ट्रेनिंग
दिल्ली पुलिस की यह जांबाज कॉन्स्टेबल न सिर्फ अपने खेल में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, बल्कि आज भी कम्युनिटी पुलिसिंग सेल में सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दे रही हैं. अपनी ड्यूटी और फिटनेस के बीच बैलेंस बनाते हुए सोनिका हर दिन यह संदेश देती हैं कि महिला होने का मतलब सिर्फ जिम्मेदारियां नहीं, बल्कि अनगिनत संभावनाएं भी हैं. सोनिका ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी ट्रेनिंग जारी रखी थी. उन्होंने ठान लिया था कि वे प्रेग्नेंसी में भी वेट लिफ्टिंग करनी है.
सोनिका ने हासिल की ये उपलब्धियां
सोनिया ने इस प्रतियोगिता में 125 किलोग्राम का स्क्वाट, 80 किलोग्राम की बेंच प्रेस और 145 किलोग्राम की डेडलिफ्ट कर सबको हैरान कर दिया. वह बताती हैं कि जब उन्होंने इंटरनेट पर खोज की, तो उन्हें पता चला कि लूसी मार्टिन्स नाम की एक महिला ने भी गर्भावस्था के दौरान ऐसा ही अद्भुत प्रदर्शन किया था. इसके बाद सोनिया ने इंस्टाग्राम के जरिए लूसी से संपर्क किया और उनसे ट्रेनिंग के लिए खास टिप्स लीं.
ये भी पढ़ें-क्या है इसरो का CMS-03 मिशन? 2 नवंबर को लॉन्च होगा सैटेलाइट, जानें देश के लिए कितना फायदेमंद
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
59 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines