IPL 2025 Mega Auction: इस बार IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में कई बड़े नाम शामिल नहीं होंगे। कुछ प्रमुख खिलाड़ियों ने खुद को इस बार के ऑक्शन से बाहर रखा है, जबकि कुछ खिलाड़ी चोटों या व्यक्तिगत कारणों से अनुपलब्ध रहेंगे। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ही नहीं भारत के भी कुछ बड़े खिलाड़ी हैं इस बार शामिल नहीं होंगे। इन स्टार खिलाड़ियों के बिना IPL 2025 में एक नया और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।
जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer)
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने नॉमिनेशन लिस्ट में अपना नाम दर्ज किया था, लेकिन वह IPL 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए फाइनल लिस्ट में नहीं हैं। इसका मतलब है कि वह इस बार IPL में नहीं खेलेंगे।
मार्क वुड (Mark Wood)
तेज गेंदबाज मार्क वुड का नाम भी IPL 2025 के मेगा ऑक्शन की लिस्ट में नहीं है। उनका नाम पहले रजिस्टर था, लेकिन वह इस बार मेगा ऑक्शन का हिस्सा नहीं बन पाए।
कैमरन ग्रीन (Cameron Green)
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रिलीज किया था, IPL 2025 के मेगा ऑक्शन की लिस्ट में नहीं हैं। वह चोंटो के चलते छह महीने तक क्रिकेट नहीं खेलेंगे, इस वजह से उनका नाम नहीं है।
अमित मिश्रा (Amit Mishra)
भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा, जो लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का हिस्सा थे, IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में नहीं हैं। मिश्रा को IPL में लंबे समय तक खेलने का अनुभव है, लेकिन वह इस बार खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
बेन स्टोक्स (Ben Stokes)
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए नाम रजिस्टर नहीं किया। इसलिए, वह इस बार IPL में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
शिखर धवन (Shikhar Dhawan)
पंजाब किंग्स के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने IPL 2024 में खेला था, लेकिन अब वह IPL 2025 के लिए उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि वह क्रिकेट से बाहर हो गए हैं।
जो रूट (Joe Root)
इंग्लैंड के स्टार जो रूट ने IPL 2023 में केवल एक मैच खेला और IPL 2024 से भी बाहर हो गए थे। इस कारण वह IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में शामिल नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: IPL Mock auction: रिलीज के बाद श्रेयस अय्यर की फिर से KKR में एंट्री! मिले इतने करोड़ रुपये
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines