T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 1 जून से होगी। टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। 15 खिलाड़ियों को भारतीय दल का हिस्सा बनाया गया है। इसके अलावा 4 खिलाड़ियों को रिजर्व में रखा गया है। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी। 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। विश्व कप के लिए 6 भारतीय खिलाड़ी पहले रवाना हो सकते हैं, वहीं शेष खिलाड़ी बाद में अमेरिका की यात्रा करेंगे।
MI-RCB लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर
भारत समेत कई देशों के खिलाड़ी इन दिनों IPL का 17वां सीजन खेलने में व्यस्त हैं। ऐसे में जो टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी उनके खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2024 के लिए बाद में रवाना होंगे। वहीं जो टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएंगी, उनके खिलाड़ी पहले अमेरिका की यात्रा करेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस IPL 2024 में प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है।
ये 6 खिलाड़ी पहले जाएंगे अमेरिका
दोनों ही टीमों ने 10-10 मैच खेले हैं और 3-3 में जीत दर्ज की है। MI और RCB के 6-6 अंक है। ऐसे में दोनों टीमें अगर अपने बचे हुए 4-4 मैच जीत भी जाती हैं, फिर भी उनके 14-14 अंक होंगे। IPL में प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कम से कम 16 अंकों की दरकार तो होती है। ऐसे में अब मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ की रेस से बाहर माना जा रहा है। इन टीमों के 6 खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप 2024 के लिए घोषित भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली है। ऐसे में ये खिलाड़ी विश्व कप के लिए जल्द रवाना हो सकते हैं। इन प्लेयर्स में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव साथ ही RCB के विराट कोहली और मोहम्मद सिराज शामिल हैं।
टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान।
ये भी पढ़ें: विश्व कप के बीच भारत का दौरा करेगी दक्षिण अफ्रीका टीम, खेले जाएंगे इतने मुकाबले
ये भी पढ़ें: SA vs PAK: साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी पाकिस्तान, यहां देखें सभी फॉर्मेट की सीरीज का पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
18 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines